Elon-ए-जंग, केज फाइट या कॉरोपोरेट वॉर, Twitter के धागे खोल देगा जुकरबर्ग का Threads? जानें किसमें कितना है दम

By अभिनय आकाश | Jul 10, 2023

ट्रेन में खराब खाने की शिकायत करनी हो या फिर पुलिस स्टेशन में शिकायत न सुने जाने की शिकायत करनी हो। पासपोर्ट बनवाना हो या फिर मुश्किल वक्त में मदद मांगना हो। ट्विटर हर जगह एक्टिव और इफेक्टिव नजर आता है। भारत में 44 करोड़ से ज्यादा सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इन दिनों सबसे बड़ा चर्चा का विषय Twitter vs Treads की लड़ाई बनी है। डिजिटल वर्ल्ड की दो बड़ी हस्तियां एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग के बीच जंग बढ़ती जा रही है। एलन मस्क ट्विटर के मालिक हैं और मार्क जुकरबर्ग की मेटा कंपनी की ओर से 5 जुलाई को अपना ऐप थ्रेड्स लॉन्च किया गया है। आरोप ये है कि थ्रेड्स ट्विटर की नकल है। मस्क की नीली चिड़िया के होश उड़ाने आए जुकरबर्ग के थ्रेड्स में कितना दम है। क्यों मस्क इसे बता रहे हैं ट्विटर की नकल। ऐसे में आइए आपको पूरे मामले के बारे में बताते हैं। केज फाइट से कॉरोपोरेट वॉर की ये कहानी क्या है? 

जैक डोर्सी से ट्विटर को छिनने के बाद मस्क को लगा था कि सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के जरिए वो पूरी दुनिया पर राज करेंगे। लेकिन मस्क के ट्विटर को चुनैती देने के लिए मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने मास्टर प्लान बना लिया। 5 जुलाई को मेटा का थ्रेड्स एप लॉन्च किया गया। जुकरबर्ग का थ्रेड मस्क के ट्विटर की तरह टेक्स्ट बेस्ड कन्वर्सेशन एप होगा। जैसे ट्विटर पर शब्दों की सीमा में रहते हुए अपनी बातों को दुनिया तक पहुंचा सकते हैं। ठीक वैसे ही जुकरबर्ग के थ्रेड में भी वहीं सुविधा होगी। थ्रेड एप एप्पल स्टोर पर भी आ चुका है। इंस्टाग्राम अकाउंट से लॉगिन की सुविधा। ट्विटर की तरह की हैशटैग ट्रेडिंग। यानी जो लोग इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं और लोगों को फॉलो करते हैं उन्हें थ्रेड्स पर भी फॉलो कर सकते हैं। थ्रेड्स पर करेंट और ट्रेंडिग टॉपिक्स दोनों यूजर्स के लिए खुले रहेंगे। जहां पर आप अपने आइडिया और ओपिनियन शेयर कर एक रॉयल फॉलोइंग भी बिल्ड अप कर सकते हैं। 

डेटा नहीं हटा सकते

थ्रेड्स में आप 500 कैरेक्टर में पोस्ट कर सकते हैं जिसमें वेब लिंक, फोटो (एक बार में 10 फोटो) और मिनट तक के वीडियो शामिल कर सकते हैं। थ्रेड्स एक स्टैंजअलोन एप नहीं है। थ्रेड्स डिफाल्ट रूप से इंस्टाग्राम का डेटा को अपने प्लेटफॉर्म पर सेव कर रहा है। इस वजह से अगर आप थ्रे़ड्स को डिलीट करना चाहते हैं या फिर इसके डेटा को रिमूव करते हैं तो ये संभव नहीं है। अगर आप थ्रेड्स की प्रोफाइल को डिलीट करते हैं तो इंस्टाग्राम से भी प्रोफाइल डिलीट हो जाएगी। थ्रेड्स से आप किसी भी तरह से अपना डेटा रिमूव नहीं कर सकते हैं। आपके पास सिर्फ एक ऑप्शन है कि आप ऐप्लीकेशन को अनइंस्टाल कर दें, लेकिन अनइंस्टाल करने पर भी थ्रेड्स के पास आपका डेटा मौजूद रहेगा। 

इसे भी पढ़ें: How Could You... भाई ने खा लिए चिप्स तो टूट गया मासूम का दिल, आंसुओं से भीगा नोट लिखकर जाहिर किया गुस्सा

थ्रेड्स और ट्विटर में अंतर

 थ्रेड्स ट्विटर
एंड्राइड और आईओएस के लिए उपलब्ध है, लेकिन वेब वर्जन नहीं है।  एंड्राइड और आईओएस के अलावा डेक्सटॉप और वेब ब्राउजर पर भी उपलब्ध।
 अभी प्राइवेट मैसेज नहीं कर सकते हैं।  प्राइवेट मैसेज कर सकते हैं। 
 जीआईएफ सपोर्ट नहीं करता। जीआईएफ सपोर्ट करता है।
 500 कैरेक्टर्स तक पोस्ट कर सकते हैं।  आम यूजर्स 280 कैरेक्टर्स पोस्ट कर सकते हैं। 
 होम पेज पर ट्रेडिंग टॉपिक देखने का ऑप्शन नहीं है। होम पेज पर ट्रेडिंग  टॉपिक देखने का ऑप्शन है।
 5 मिनट का वीडियो शेयर किया जा सकता है।  2 मिनट 20 सेकेंड का वीडियो शेयर किया जा सकता है। 
पोस्ट या कमेंट सेक्शन में मेंशन और रिप्लाई के ऑप्शन को कंट्रोल कर सकते हैं। कमेंट सेक्शन में मेंशन और रिप्लाई के ऑप्शन को यहां भी कंट्रोल कर सकते हैं। 
पोस्ट को सेव करने के बाद शेयर करने के लिए सेव ड्राफ्ट फीचर  नहीं है।  पोस्ट को सेव करने के बाद शेयर करने के लिए सेव ड्राफ्ट फीचर है।
 यूजर्स इंस्टाग्राम के अलावा कई दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने फॉलोवर्स क्रिएट कर सकते हैं। 

 यूजर्स सिर्फ ट्विटर पर अपने फॉलोवर्स क्रिएट कर सकते हैं।  

तेज हुई जुबानी जंग 

एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग के बीच इन दिनों लगातार जुबानी जंग चल रही है। पिछले सप्ताह थ्रेड्स ऐप के लॉन्च के बाद से ये काफी बढ़ गया है। दोनों ऑनलाइन एक-दूसरे पर तंज कसते रहे हैं। लेकिन अब चीजें व्यक्तिगत होने लगी हैं। हाल ही में डाटा हजार्ड नाम के एक ट्विटर अकाउंट से फास्ट फूड चेन वेंडीज के थ्रेड्स का एक स्कीनशॉट शेयर किया गया था। इसमें वेंडीज ने एलन मस्क और ट्विटर को लेकर तंज कसाा। वेंडीज ने जुकरबर्ग को सुझाव दिया कि उन्हें मस्क को चिढ़ाने के लिए अंतरिक्ष में जाना चाहिए। इस पर जुकरबर्ग ने हंसने वाली इमोजी के साथ रिएक्ट किया था। ट्विटर पर थ्रेड्स के इसी स्क्रीनशॉट की प्रतिक्रिया में एलन मस्क ने रिप्लाई किया और जकरबर्ग का नाम बिगाड़ते हुए लिखा- जक इज अ कक। फ़ास्ट-फ़ूड श्रृंखला वेंडीज़ के थ्रेड्स पोस्ट के स्क्रीनग्रैब पर प्रतिक्रिया देते हुए, एलोन मस्क ने लिखा कि ज़क इज अ कक। 

केज फाइट की चुनैती

एक यूजर ने ट्विटर पर ही मस्क से कहा कि मार्क जुकरबर्ग को जि जित्यु आता है। इस पर एलन मस्क ने कहा कि वो केज फाइट के लिए तैयार हैं। मार्क जुकरबर्ग ने एलन मस्क के इस ट्विट का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाया और लिखा- लोकेशन भेज दो। इसके जवाब में मस्क ने फाइट के लिए लास वेगस ऑक्टेगन लोकेशन भी बता दी। इस तरह अल्टीमेंट फाइटिंग चैम्पियनशिप के प्रेसिडेंट डाना व्हाइट ने मस्क और जुकरबर्ग की केज फाइट को कंफर्म कर दिया। शुरुआत में लग रहा था कि ये एक काल्पनिक फाइट होगी। पर अब लग रहा है कि दोनों दिग्गज ने फाइट के लिए कमर कस ली है। मस्क ट्विटर पर इस फाइट से जुड़े अपडेट्स दे रहे हैं। वहीं मार्क जुकरबर्ग की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वो जि जित्सु की ट्रेनिंग करते दिख रहे हैं। 

कानूनी लड़ाई

थ्रेड्स के लॉन्च के बाद मस्क ने मेटा प्लेटफॉर्म के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। यहां तक ​​कि उन्होंने अपने ट्विटर वकील एलेक्स स्पिरो के माध्यम से जुकरबर्ग को एक पत्र भी लिखा जिसमें जुकरबर्ग की कंपनी पर ट्विटर के व्यापार रहस्यों और अन्य बौद्धिक संपदा के व्यवस्थित, जानबूझकर और गैरकानूनी दुरुपयोग" में शामिल होने का आरोप लगाया गया। हालांकि इस पत्र के बाद मेटा के स्पोक्सपर्सन एंडी स्टोन ने थ्रेड्स पोस्ट में कहा कि थ्रेड्स इंजीनियरिंग टीम में कोई भी पूर्व ट्विटर कर्मचारी नहीं है। ये कोई बात नहीं है। 

15 साल पहले जुकरबर्ग ने दी थी क्या धमकी

 ब्रिटिश अमेरिकी पत्रकार और लेखक निक बिल्टन ने लिखा है कि अक्टूबर 2008 में ट्विटर के सीईओ के पद से जैक डोर्सी को हटाए जाने के ठीक बाद उसके सह-संस्थापक बिज स्टोन और ईव विलियम्स ने फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग से मुलाकात की थी। यह तेजी से उभरते एक प्रतिद्वंद्वी के साथ होने वाली कोई सामान्य मुलाकात नहीं थी। इसके अजेंडे पर ट्विटर का अधिग्रहण था जिस पर जुकरबर्ग और डोर्सी के बीच पिछले कई महीनों से बातचीत चल रही थी । फेसबुक के हाथों 50 करोड़ डॉलर में ट्विटर की बिक्री तो नहीं हो पाई, लेकिन बिल्टन के मुताबिक जुकरबर्ग ने तब इसी तरह का प्रॉडक्ट बनाने की धमकी जरूर दे डाली थी। ऐसा लगता है कि इस दौरान वह ख्याल जुकरबर्ग के मन में बना रहा और 15 साल बाद 5 जुलाई 2023 को उनकी मेटा कंपनी ने अपना ऐप थ्रेड्स तब लॉन्च किया जब ट्विटर लड़खड़ा रहा है। लॉन्च के कुछ ही घंटों में थ्रेड्स ने सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए। यह अब तक का सबसे तेजी से बढ़ने वाला ऐप बन गया। 

प्रमुख खबरें

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा

UP MLC Election: 11 सीटों के नतीजे घोषित, BJP ने 6 और SP ने 5 पर दर्ज की जीत

Arunachal Pradesh सीमा पर हालात सामान्य, Pema Khandu बोले- सेना कर रही मजबूत सुरक्षा