Calcutta High Court ने CBI से RG Kar case की जांच रिपोर्ट 28 अगस्त तक पेश करने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 06, 2026

कोलकाता, छह अगस्त कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 2024 में यहां सरकारी आर₨जी कर चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक महिला प्रशिक्षु चिकित्सक से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की कथित साजिश की जांच कर रही सीबीआई को बृहस्पतिवार को निर्देश दिया कि वह 28 अगस्त को इस संबंध में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करे। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 25 जून को अदालत में हुई पिछली सुनवाई के दौरान दिये गए निर्देशों के अनुसार, बृहस्पतिवार को जांच के दौरान एकत्र की गई सामग्री के ब्योरे सहित एक रिपोर्ट पीठ के समक्ष प्रस्तुत की। न्यायमूर्ति शम्पा सरकार और न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष की पीठ ने मौखिक टिप्पणी की कि सीबीआई को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जांच पटरी से न उतरे।

पीड़िता के अभिभावकों ने अदालत का रुख किया था और आरोप लगाया था कि वारदात के तुरंत बाद साक्ष्यों को मिटाने और मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई। अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ हुई वारदात के बाद देशभर के चिकित्सा समुदाय में आक्रोश फैल गया था।

प्रमुख खबरें

CJP ने गठित की National Working Committee, जानें किसे मिला कौन सा पद

Tarun Tejpal को दुष्कर्म केस में 10 साल की सजा, पूर्व संपादक बोले- जाएंगे Supreme Court

PM Modi की 2025 की विदेश यात्रा पर 187 करोड़ रुपये खर्च हुए, सरकार ने दी जानकारी।

Delhi Court ने आरोपी पति को बरी किया, पत्नी बोली हमलावर का चेहरा मफलर से ढका था