RG Kar Case: साक्ष्य मिटाने की जांच भी अब करेगी CBI, Calcutta High Court का आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 02, 2026

कोलकाता, एक अक्टूबर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने आरजी कर अस्पताल में दुष्कर्म और हत्या मामले में पीड़िता के कथित तौर पर जल्दबाजी में किए गए अंतिम संस्कार और साक्ष्य नष्ट किए जाने से संबंधित राज्य पुलिस की जांच सीबीआई को हस्तांतरित करने का बृहस्पतिवार को आदेश दिया। इस अदालत के आदेश पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का एक विशेष जांच दल (एसआईटी) अगस्त 2024 में उत्तर कोलकाता के सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना की बड़ी साजिश के आरोपों की जांच कर रहा है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर जल्दबाजी में अंतिम संस्कार किए जाने, आपराधिक साजिश और साक्ष्य नष्ट किए जाने के आरोपों को लेकर आठ अगस्त को उत्तर 24 परगना जिले के खरदह थाने में एक अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

खरदह थाने के प्रभारी निरीक्षक और जांच अधिकारी की उसके पहले के आदेश के अनुसार अदालत में मौजूदगी का उल्लेख करते हुए पीठ ने कहा, ‘‘हम दिए गए स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं हैं और उन्हें भविष्य में अधिक सावधानी बरतने की चेतावनी देते हैं।’’ अदालत ने आरजी कर बलात्कार-हत्या मामले में 21 मई को सीबीआई की तीन-सदस्यीय एसआईटी गठित करने का आदेश दिया था, जो पीड़िता प्रशिक्षु डॉक्टर द्वारा नौ अगस्त 2024 की रात को भोजन करने से लेकर उनके अंतिम संस्कार तक के घटनाक्रम की जांच करेगी। नौ अगस्त, 2024 की रात को अस्पताल में एक प्रशिक्षु डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई, जिससे राज्य के साथ-साथ पूरे देश में आक्रोश फैल गया था। नागरिक स्वयंसेवक संजय रॉय को प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में भारतीय महिला Recurve टीम ने रचा इतिहास, South Korea को हराकर जीता Gold

Srinagar में ड्रग्स तस्करी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार और करोड़ों की संपत्ति जब्त

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य

Kotdwar में व्यापारी से अभद्रता और धमकी के आरोप में जिम संचालक दीपक गिरफ्तार