कैलिफोर्निया: भीषण गर्मी के बीच जंगल में लगी आग, बुझाने के लिए संघर्ष जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2021

रेडिंग (अमेरिका)। उत्तरी कैलिफोर्निया में अत्यधिक गर्मी के बीच सैकड़ों दमकल कर्मी जंगलों में तीन स्थानों पर लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए बृहस्पतिवार को जूझते रहे। आग की लपटों ने कई घरों को नष्ट कर दिया और कुछ समुदाय इलाके को खाली करने पर मजबूर हो गए। क्षेत्र में मौजूद ज्वालामुखी, माउंट शास्ता धुएं के उठते गुबार से धुंध में लिपट गया था जिसकी पुष्टि अंतरिक्ष में मौसम संबंधी उपग्रहों से ली गई तस्वीर से हो रही थी। यह दृश्य पिछले साल कैलिफोर्निया में जंगलों में आग लगने के दृश्य की याद दिलाता है जब आग 17,000 वर्ग किलोमीटर से ज्यादा इलाके को अपनी जद में ले चुकी थी जो राज्य के दर्ज किए गए इतिहास में सबसे ज्यादा है।

इसे भी पढ़ें: अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 311 नए मामले, चार और लोगों की मौत

रेडिंग रिकॉर्ड सर्चलाइट अखबार के एक रिपोर्टर ने लेकहेड के दक्षिण में कई इमारतों को क्षतिग्रस्त देखा जिनमें घर, गैराज और अन्य इमारतें शामिल थी। जॉनसन ने अखबार को बताया कि जांचकर्ता उस कार को ढूंढ रहे हैं जिससे संभवत: आग लगी थी। अधिकारियों ने बताया कि दमकल की करीब 300 गाड़ियों ने आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन उनके प्रयासों को गर्म मौसम और दुर्गम पहाड़ियों ने बाधित किया।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Delhi: समयपुर बादली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन लोग झुलसे

Meerut में पुलिस कांस्टेबल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी Police