California Assembly ने पास किया Diwali प्रस्ताव, 8 नवंबर को दी मान्यता

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 22, 2026

अमेरिका की कैलिफोर्निया विधानसभा ने आठ नवंबर को ‘दिवाली दिवस’ के रूप में मान्यता देने संबंधी एक प्रस्ताव पारित किया है और राज्य के लोगों से इस उत्सव में भाग लेने का आग्रह किया है। विधानसभा सदस्यों दर्शना पटेल और ऐश कालरा द्वारा पेश इस प्रस्ताव में कैलिफोर्निया और दुनिया भर में रह रहे भारतीय-अमेरिकियों तथा भारतीय प्रवासियों के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया गया है। विधानसभा द्वारा बृहस्पतिवार को पारित प्रस्ताव में कहा गया, ‘‘...विधानसभा इस वर्ष रविवार, आठ नवंबर 2026 को मनाए जाने वाले दिवाली पर्व को मान्यता देती है और कैलिफोर्निया के लोगों को इस उत्सव में पूरे उल्लास के साथ भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करती है।’’ प्रस्ताव में कहा गया कि अमेरिका और दुनिया भर में हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन समुदाय के लोग भारतीय-अमेरिकियों और दक्षिण एशियाई-अमेरिकियों के लिए विशेष महत्व रखने वाला दिवाली का त्योहार हर साल मनाते हैं।

प्रमुख खबरें

Mobile Call पर 1 नवंबर से दिखेगा कॉलर का नाम, 4G नेटवर्क के लिए Telecom Department के निर्देश

Kolkata में बाइक फिसलने के बाद रंगे फ्लाईओवरों पर लगाए गए road markers

Volkswagen और Skoda लाएंगे 2 नई EV, JSW के साथ 2028 तक भारत में होगी लॉन्चिंग

मच्छर की ताकत देख फ्रांस का 31 देशों के मुस्लिम पायलटों पर खुलासा! कर दिया होश उड़ा देने वाला ऐलान