कैलिफोर्निया में 5 नवंबर से हो रही वोटों की गिनती, भारत में एक दिन में परिणाम, EVM पर सवाल उठाने वालों को मस्क ने दिया तगड़ा जवाब

By अभिनय आकाश | Nov 25, 2024

चुनाव ने सोशल मीडिया एक्स के सीईओ एलन मस्क को भी हैरान कर दिया है। हैरानी की वजह वोट जिहाद या महाराष्ट्र में बीजेपी की बड़ी जीत नहीं है। हैरानी की वजह भारत की सुपरफास्ट चुनावी प्रक्रिया है। एलन मस्क ने भारत की तेज चुनावी प्रक्रिया की जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही मस्क ने अमेरिकी राज्यों में हो रही मतगणना और इलेक्शन सिस्टम पर तंज भी कसा है। ट्रंप ने एक्स पर लिखा है कि भारत ने एक दिन में 64 करोड़ वोटों की गिनती कर ली। जबकि कैलिफोर्निया में अभी भी वोटों की गिनती जारी है। कैलिफोर्निया स्टेट की कुल आबादी करीब 3.9 करोड़ है। 

इसे भी पढ़ें: Donald Trump की जीत के बाद एलन मस्क ने भी किया कमाल, नेटवर्थ में बढ़ोतरी के बाद बने सबसे अमीर व्यक्ति

कैलिफ़ोर्निया ने अभी तक नतीजे घोषित क्यों नहीं किए?

कैलिफ़ोर्निया, जिसकी आबादी लगभग 39 मिलियन है, संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। वहीं आंकड़ों के मुताबिक इस साल की चुनावी प्रक्रिया में करीब 1.6 करोड़ लोगों ने हिस्सा लिया. चुनाव अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि चुनाव कराने में कई सप्ताह लग सकते हैं जैसा कि 2020 में हुआ था। कैलिफ़ोर्निया की मतपत्र प्रक्रिया मुख्य रूप से मेल-इन वोटिंग पर केन्द्रित है, जिसे संसाधित करने के लिए व्यक्तिगत मतदान की तुलना में अधिक समय और प्रयास की आवश्यकता होती है। 

प्रमुख खबरें

Danam Nagender की विधायकी रद्द, Telangana High Court ने सुनाया फैसला

Pakistan Army को भारी नुकसान, Balochistan में BLA के हमलों में 43 जवानों के मारे जाने का दावा

Bab al-Mandeb में जहाजों की आवाजाही को खतरा, MEA ने Houthi हमलों को बताया अस्वीकार्य

Noel Tata के विरोध के बाद Tata Trusts ने N Chandrasekaran की नियुक्ति पर मांगी कानूनी राय