California Fire: अब लॉस एंजिल्स में इस जगह लगी आग, तत्काल लोगों को मिले घर खाली करने के आदेश

By रितिका कमठान | Jan 23, 2025

लॉस एंजिल्स के जंगल फिर से आग में धधकने लगे है। लॉस एंजिल्स के उत्तर में कास्टिक झील है, जिसके पास में जंगल है। इस जंगल में फिर से आग लग गई है। इस आग के कारण स्थानीय 31 हजार लोगों को अपना घर खाली करना पड़ा है। 

ये आग काफी बड़ी है और तेजी से फैल रही है। कुछ ही घंटों में ये आग 8000 एकड़ के इलाके में फैल चुकी है। ये सारा इलाका जल चुका है। ये आग सुखी हुई झाड़ियों और तेज हवा के कारण तेजी से फैलती जा रही है, जिसपर काबू पाना मुश्किल होता जा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक ये आग कास्टिक झील, सांता क्लैरिटा के पास लगी हुई है। इस कारण 31 हजार लोगों को घर खाली करने के निर्देश दिए गए है। वहीं इलाके के कुछ हिस्सों को बंद कर दिया गया है। कैलिफॉर्निया फायर विभाग के कर्मचारी और एंजिल्स नेशनल फॉरेस्ट के कर्मचारी लगातार इस आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे है। इस आग को बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर और विशाल विमान घटनास्थल पर पानी गिरा रहे है। इसके साथ ही रिटार्डेंट भी गिराया जा रहा है।

जारी हुए निर्देश 

जंगल में लगी आग के बाद स्थानीय लोगों को निर्देश दिए गए हैं कि वो घर को छोड़ दें। आम जनता को घर खाली करने के लिए इमरजेंसी अलर्ट जारी किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वो बस अपने घर को जलने नहीं देना चाहते है। 

बता दें कि तेज हवाओं, कम नमी और सूखी झाड़ियों के कारण ये आग लगी है। इन कारणों से ही ये आग तेजी से फैल रही है। तेज हवाओं के कारण हेलीकॉप्टर की उड़ान पर असर देखने को मिल सकता है। ये आग उन इलाकों पर भी फैल सकती है जहां सूखा क्षेत्र है। ऐसे में आग के फैलने का खतरा बना हुआ है।

प्रमुख खबरें

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत

श्रीगंगानगर की Central Jail में तलाशी के दौरान कैदी का हमला, जेलर हेमराज वैष्णव घायल