सभी विधायक डायल 112 पर कॉल करके चेक करें-गृह मंत्री अनिल विज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2021

चंडीगढ़ ।  गृह मंत्री अनिल विज ने आज चल रही विधानसभा  में सभी विधायकों से आग्रह करते हुए कहा कि सभी विधायक डायल 112 पर कॉल करके चेक करें अगर कोई शिकायत होगी तो उसे ठीक किया जाएगा। श्री विज ने कहा कि पुलिस जितनी जल्दी पहुंच जाती है अपराधी उतनी जल्दी पकड़ लिया जाता है।

 

विज आज यहां हरियाणा विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान लगाए गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। विज ने कहा कि हमारी सरकार प्रयास कर रही है कि अपराध पर रोक लगे और इसी कड़ी में राज्य में डायल 112 व्यवस्था लागू की गई है जिसके तहत 621 नई इनोवा गाड़ियों को लांच किया गया है और दो गाड़ियां हर थाने में दे दी गई है। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए एकीकृत कॉल सेंटर से इन गाड़ियों को कनेक्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि इन गाड़ियों के पहुंचने का टाइम 17 मिनट 54 सेकंड है और कॉल करने के पश्चात पुलिस 17 मिनट 54 सेकंड में मौके वारदात तक पहुंच जाती है। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था को 12 जुलाई, 2021 को लॉन्च किया गया था।

 

इसे भी पढ़ें: विधानसभा क्षेत्र में गांव नहीं है तो नजदीकी ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गांव को गोद ले सकते हैं विधायक

 

गृह मंत्री ने कहा कि अब तक इस व्यवस्था के तहत 21लाख 2015 कॉल आई हैं, 90277 एसएमएस आए हैं, डायल 112 ऐप के माध्यम से 1224 कॉल आई हैं और 12 ईमेल आई हैं। ऐसे ही, अब तक कुल 2 लाख 76 हजार 28 इवेंट रजिस्टर्ड हुए हैं तथा 2 लाख 39 हजार 55 को डिस्पैच कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: बेमौसमी बारिश, जलभराव से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए विशेष फसल निरीक्षण करने के निर्देश

गृहमंत्री ने कहा कि चैन स्नैचिंग के 3076 मामले दर्ज हुए, जिनमें से 1208 को सुलझा लिया है और 188 में सजा हुई और 638 अभी भी न्यायालय में विचाराधीन है। इसी प्रकार पर्स स्नैचिंग में 1409 मामले दर्ज हुए, जिनमें से 777 को सुलझा लिया गया, 1427 अपराधी पकड़े गए, 122 को सजा हुई और 334 मामले न्यायालय में विचाराधीन है।

प्रमुख खबरें

PM Modi का बस्तर में बड़ा बयान, दिवाली और आडवाणी के 100वें साल तक की देश-दुनिया की अहम खबरें

ISSF विश्व चैंपियनशिप: निशानेबाजों के खराब प्रदर्शन पर Thomas Farnik और दीपाली देशपांडे में तकरार

Manipur के 58,863 विस्थापितों को Diwali और निंगोल चाकोउबा पर मिली 5.88 करोड़ की आर्थिक मदद

London High Court पहुंचा हिंदू बच्चे को माथे पर तिलक लगाने से रोकने का मामला