‘इस्लाम विरोधी’ टिप्पणी के लिए भारतीय मूल के शेफ को हटाने की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2018

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय मूल के लोकप्रिय शेफ अतुल कोचर ट्विटर पर कथित रूप से इस्लाम विरोधी टिप्पणी करने के लिए विवादों से घिर गए हैं। उनकी टिप्पणी से आहत लोगों ने उन्हें नौकरी से हटाने की मांग की। मिशेलिन - स्टार शेफ यहां के जेडब्ल्यू मेरियट मारक्विस होटल के रंग महल भारतीय रेस्त्रां में काम करते हैं। खलीज टाइम्स की खबर के अनुसार उन्होंने अमेरिकी टीवी सीरिज ‘क्वांटिको’ के एक ऐपिसोड के लिए उसकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आलोचना की थी। ऐपिसोड में भारतीय राष्ट्रवादियों को आतंकियों के रूप में दिखाया गया था।

उन्होंने ट्वीट किया था,  यह देखकर दुख हो रहा है कि आपने (प्रियंका) हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान नहीं किया जो 2000 साल से ज्यादा समय से इस्लाम के आतंक का शिकार होते रहे हैं। हालांकि अतुल ने ट्वीट हटा लिया और उसके लिए माफी मांगते कहा कि यह ‘‘ रविवार को आवेश में आकर की गयी एक बड़ी गलती थी।

लेकिन इस्लाम विरोधी टिप्पणी से सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया और ट्विटर इस्तेमाल करने वाले लोगों ने शेफ को हटाने की मांग की। लोकप्रिय टिप्पणीकार एवं अरब पत्रकार खलीज अलमीना ने ट्विटर पर लिखा,  आपने (अतुल) मुझे आहत किया है। भारत और उसके लोगों से प्यार करने वाले और एक धर्मनिरपेक्ष एवं उदारवादी इंसान के तौर पर मुझे लगता है कि यह एक खतरनाक बयान है। कुछ लोगों ने कहा कि वह रेस्त्रां का बहिष्कार करेंगे। एक स्थानीय निवासी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, शेफ सेलीब्रिटी ने अपना असली रंग दिखा दिया। मैं हेड शेफ के नस्ली ट्वीट पढ़ने के बाद अब वहां खाने नहीं जाऊंगा। 

 

प्रमुख खबरें

Delhi excise policy case: मनीष सिसौदिया ने जमानत के लिए किया HC का रुख, 3 मई को होगी सुनवाई

भारतीय महिला हॉकी टीम में बड़ा बदलाव, सविता पूनिया की जगह सलीमा टेटे बनीं कप्तान

Siddharth के साथ अपने रिश्ते को रखा लाइमलाइट से दूर, फिर Aditi Rao Hydari अपनी सगाई को क्यों किया पब्लिक? Heeramandi स्टार ने बताई वजह

खूबसूरत सजावट, महलों वाले असाधारण झूमर... तापसी पन्नू और मैथियास बो की शादी का संगीत प्रोग्राम हुआ था बेहद खास | Watch Video