ताश-रमी को जुआ बताया, HC ने पुलिस को ही खूब सुनाया, स्किल डेवलप करने वाला खेल ठहराया

By अभिनय आकाश | Sep 06, 2024

आपने कभी ताश के पत्तों का खेल खेला है? चाहे दिपावली का दिन हो, या फिर ट्रेन में सफर का मौका। वैसे खाली वक्त में दोस्तों के साथ भी एक दो गेम हो ही जाते हैं। हां, आजकल तो बहुत सारे ऑनलाइन गेम भी मौजूद हैं जो ताश के पत्तों पर आधारित हैं। ताश और रमी को लेकर अदालत ने एक फैसला दिया है जिसने खासा सुर्खियां बटोरी है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा कि पोकर (ताश के पत्ते का खेल) और रमी जुए के नहीं बल्कि स्किल डेवलपमेंट के खेल हैं। इसलिए संबंधित अधिकारी पोकर और रमी खिलाने वाली गेमिंग यूनिट चलाने की परमिशन संबंधित आदेश पर फिर से विचार करे। ये निर्देश न्यायमूर्ति शेखर बी सराफ और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की पीठ ने मेसर्स डीएम गेमिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दायर याचिका निस्तारित कर दी। 

इसे भी पढ़ें: Allahabad HC Recruitment: इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिसर्च एसोसिएट के 31 पदों पर भर्ती, इस डेट को होगा टेस्ट

दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने कहा कि इस तथ्य के आलोक में कि जुआ प्रतिबंधित है, कार्ड गेम के पहलू को ध्यान में रखे बगैर अनुमति देने से इनकार किया गया, जबकि पोकर और रमी निश्चित तौर पर कौशल का खेल हैं।’हालांकि, अदालत ने 29 अगस्त को दिए अपने आदेश में यह स्पष्ट किया कि ये खेल खिलाने की अनुमति संबंधित अधिकारी को जुआ के पहलू की जांच करने से नहीं रोकेगी और यदि उस जगह जुए का खेल खिलाया जाता है तो अधिकारियों द्वारा कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा कि पोकर (ताश के पत्ते का खेल) और रमी जुए के नहीं बल्कि कौशल के खेल हैं।  

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में BJP ने शुरू की चुनावी तैयारी, 2027 के लिए विस्तारक योजना के संयोजकों की सूची जारी

Shiv Sena UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड के दो आरोपी Prayagraj से ठाणे लाए गए

संगठन की मजबूती के दम पर तय हो सीटों का बंटवारा: Anupriya Patel

Siliguri में हिंदू दुकानों से Biryani और पूजा सामग्री खरीदने की अपील वाले पोस्टरों पर विवाद