Uma Bharti की ‘लोकेशन’ जानने के लिए पाकिस्तान और दुबई से आयी ‘कॉल’, पुलिस जांच शुरू

By Prabhasakshi News Desk | Jun 11, 2024

भोपाल । मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती की सुरक्षा में तैनात एक अधिकारी को पाकिस्तान और दुबई से फोन आए, जिसमें फोन करने वालों ने उनकी ‘लोकेशन’ (उनके रहने का ठिकाना) पूछी। भारती के कार्यालय ने मंगलवार शाम को एक बयान में यह जानकारी दी। फोन करने वालों ने बार-बार भारती की ‘लोकेशन’ के बारे में पूछा। भाजपा नेता को ‘जेड प्लस’ सुरक्षा प्राप्त है। बयान में कहा गया है कि फोन करने वालों ने खुद को अपराध शाखा से बताया और दावा किया कि वे पूछताछ के लिए उनकी ‘लोकेशन’ जानना चाहते हैं। राज्य के एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी ने कहा कि अपराध शाखा में मामला दर्ज किया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस