यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिक को निकालने का अभियान तेज, 3 दिनों में 26 उड़ानें होंगी संचालित, 6 हजार की हुई स्वदेश वापसी

By अभिनय आकाश | Mar 02, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार युद्ध ग्रस्त यूक्रेन से कई हजार नागरिकों को ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत वापस ला चुकी है। मोदी ने यहां एक चुनावी रैली में यूक्रेन मामले का जिक्र करते हुए अपनी सरकार की तारीफ की और कहा, आज दुनिया में जो हालात बने हैं वह आप देख रहे हैं। यह भारत का बढ़ता सामर्थ्य ही है कि हम यूक्रेन में फंसे हमारे देश के नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए इतना बड़ा अभियान चला रहे हैं। 

रूस के सैन्य अभियान से बुरी तरह प्रभावित पूर्वी यूरोपीय देशयूक्रेन में फंसे 20,000 भारतीयों में से अब तक 6,000 को स्वदेश लाया जा चुका है। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार बाकी भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए सभी कोशिशें कर रही है। यूक्रेन में लगभग 20,000 विद्यार्थी/नागरिक फंसे हुए थे। उनमें से 4,000 को 24 फरवरी से पहले भारत लाया गया था। वहीं, 2,000 अन्य छात्र-छात्राओं को मंगलवार तक वापस लाया गया।

इसे भी पढ़ें: स्टिंगर मिसाइल से क्यों खौफ में है रूसी सेना? इसमें ऐसा क्या है खास? भारत के खिलाफ भी हो चुका है इस्तेमाल

खारकीव छोड़ने की सलाह

रूस के सैन्य अभियान से बुरी तरह प्रभावित पूर्वी यूरोपीय देश यूक्रेन मेंस्थित भारतीय दूतावास ने छात्रों सहित अपने नागरिकों को सलाह दी कि अपनी रक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वे तुरंत खारकीव छोड़ दें और जल्द से जल्द पेसोचिन, बाबाये और बेजलीयुदोव्कापहुंचें। भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘ हर परिस्थिति में वे इन स्थानों पर आज यूक्रेन के समय के अनुसार छह बजे (1800) तक पहुंच जाएं।

युद्धग्रस्त यूक्रेन के पड़ोसी देशों के लिए 31 निकासी उड़ानें संचालित की जाएंगी और पूर्वी यूरोपीय राष्ट्र में फंसे 6,300 से अधिक भारतीयों को वापस लाया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

31 निकासी उड़ान भारतीय को लाएगा वापस

 रूस के हमले से बुरी तरह प्रभावित यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत ये उड़ानें ‘एअर इंडिया’, ‘एअर इंडिया एक्सप्रेस’, ‘इंडिगो’, ‘स्पाइसजेट’ और भारतीय वायु सेना द्वारा संचालित की जाएंगी। सूत्रों ने बताया कि दो मार्च से रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से 21 विमान और हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से चार विमान भारतीय नागरिकों को लेकर लौटेंगे।

प्रमुख खबरें

F&O Trading Time में बड़ा बदलाव, SEBI के नए नियमों से 3 अगस्त से बदल जाएगी Stock Market की चाल

Indian Stock Market में FPIs की बड़ी वापसी, July में 20,200 करोड़ का Investment कर जताया भरोसा

IndiGo International Expansion: 2028 से Airbus A350 के जरिए ग्लोबल मार्केट में धाक जमाएगा इंडिगो

Auto Sector की नई उड़ान: Passenger Vehicles की Record Sales ने जुलाई में बनाया ऐतिहासिक माइलस्टोन