पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना काबेवा को स्विट्जरलैंड से निकालने की मांग, इन 3 देशों के 60,000 लोगों ने याचिका पर किए हस्ताक्षर

By निधि अविनाश | Mar 24, 2022

स्विट्जरलैंड से व्लादिमीर पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना काबेवा को देश छोड़ने का आग्रह किया जा रहा है और इसको लेकर रूस, बेलारूस और यूक्रेन के नागरिकों ने एक ऑनलाइन याचिका जारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना अपने तीन बच्चों के साथ छिपी हुई है। 38 वर्षीय अलीना जिन्हें रूस की सबसे लचीली महिला के रूप में भी माना जाता है, एक जिमनास्ट और पूर्व ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हैं।

इसे भी पढ़ें: जिस दिन देश को दिलाया था वर्ल्ड कप, 30 साल बाद 25 मार्च को ही सियासी पिच पर होगा इमरान का आखिरी ओवर?

मीडिया रिपोर्टों ने दावा किया है कि, अलीना पुतिन के 3 बच्चों की मां हैं, हालंकि, इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। चेंज डॉट ओरजी Change.org की एक याचिका पर लिखा है कि, "जनता को अभी पता चला है कि रूसी राजनीतिक और मीडिया शख्सियत, और पूर्व एथलीट, अलीना काबेवा, स्विट्जरलैंड में है और आपका देश रूसी संघ पर लगाए गए प्रतिबंधों के परिणामों को छिपा रही है। वह एक तानाशाह और युद्ध अपराधी की पत्नी है। इस याचिका को 60,000 लोगों ने साइन किया है और पोस्ट में लिखा गया है कि, अलीना काबेवा न केवल एक महिला हैं, जिन्होंने खुद को रूसी तानाशाह के साथ संबद्ध किया है, बल्कि मानवता के खिलाफ एक अपराधी भी हैं।"

इसे भी पढ़ें: उइगरों मुस्लिमों के दमन पर चुप्पी, भारत के खिलाफ उगला जहर, सामने आया इस्‍लामिक देशों के संगठन का डबल स्टैंडर्ड

याचिकाकर्ताओं ने काबेवा को शरण देने के लिए स्विट्जरलैंड की निंदा की है और कहा कि, इतिहास में पहली बार आपके देश ने अपनी तटस्थता का उल्लंघन किया है, आप पुतिन की पसंदीदा गर्लफ्रेंड और उसके बच्चों को अपने राज्य की सीमाओं के भीतर छिपने की अनुमति दे रहे हैं!  पुतिन के करीबी होने के अलावा, पूर्व जिमनास्ट नेशनल मीडिया ग्रुप की अध्यक्ष हैं। बताया जाता है कि उन्हें सालाना लगभग 10.5 मिलियन डॉलर का वेतन मिलता है। काबेवा को कभी-कभी पुतिन के साथ देखा जा चुका है।

प्रमुख खबरें

Cyber Crime Police के नोटिस पर भड़के HD Kumaraswamy, जांच के औचित्य पर उठाए सवाल

BJP SAD Alliance से पंजाब में बदलाव का रास्ता खुलेगा, अमित शाह ने AAP सरकार पर साधा निशाना

Gurugram के दो भाइयों ने AI से KYC दस्तावेज बदलकर लिए 70 से ज्यादा कर्ज, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा

बंगाल के सिनेमाघरों में Sadhak Bamakhepa को प्राइम टाइम में दिखाना अनिवार्य, आदेश जारी