Cyber Crime Police के नोटिस पर भड़के HD Kumaraswamy, जांच के औचित्य पर उठाए सवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 24, 2026

केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने मंगलवार को बताया कि हासन जिले में एक रिश्वत गिरोह के संचालन और वहां के प्रभारी मंत्री के एम शिवलिंगे गौड़ा और जिला उपायुक्त के.एस. लताकुमारी की संलिप्ता वाले उनके बयान को लेकर उन्हें साइबर अपराध पुलिस का नोटिस मिला है। जनता दल सेक्युलर (जद-एस) नेता ने दावा किया था कि अधिकारी फाइलों की मंजूरी देने के एवज में लाखों रुपये की मांग कर रहे थे और उपायुक्त ने अपने पद पर बने रहने के लिए 70 लाख रुपये दिए थे। उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कथित व्हाट्सऐप चैट भी पढ़कर सुनाई थी।

लताकुमारी ने आरोपों को खारिज कर दिया और जांच के आदेश दिए। मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने भी अपने मंत्री की ओर से बात रखी। कुमारस्वामी ने नोटिस पर नाराजगी जताते हुए कर्नाटक सरकार की आलोचना की।

उन्होंने कहा कि शिवकुमार ने जिसदिन व्हाट्सऐप बातचीत में अधिकारी का नाम आया था उसे उसी दिन ‘क्लीन चिट’ दे दी थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने केवल उन्हें मिले व्हाट्सऐप चैट रिकॉर्ड साझा किए हैं और कथित रिश्वतखोरी की जांच की मांग की है, जिसमें चैट में नाम आए लोगों के मोबाइल फोन जब्त करना भी शामिल है। उन्होंने कहा, ‘‘जब मुख्यमंत्री ने खुद ही क्लीन चिट दे दी है, तो वे मुझसे और क्या जानकारी चाहते हैं?

वे किस उद्देश्य से जांच कर रहे हैं?’’ कुमारस्वामी ने नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए इसके आधार और उन्हें तलब करने के लिए पुलिस के अधिकार पर सवाल उठाया। उन्होंने सवाल किया, ‘‘मैंने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। मैंने बस इतना कहा है कि मुझे जो दस्तावेज मिले हैं, उनकी जांच होनी चाहिए।

मैंने व्हाट्सऐप चैट की जांच की मांग की है। वे मुझे नोटिस जारी करने वाले कौन होते हैं? वे मुझसे सवाल पूछने वाले कौन होते हैं?’’ कुमारस्वामी ने कहा कि तथ्यों का पता लगाने के लिए जिला उपायुक्त के निजी सहायक का मोबाइल फोन जब्त किया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Google ने भारत में Cloud विभाग में भारी छंटनी के सोशल मीडिया दावों को किया खारिज

Kawardha में कंटेनर ट्रक से चार क्विंटल गांजा जब्त, UP के दो तस्कर गिरफ्तार

BJP SAD Alliance से पंजाब में बदलाव का रास्ता खुलेगा, अमित शाह ने AAP सरकार पर साधा निशाना

Gurugram के दो भाइयों ने AI से KYC दस्तावेज बदलकर लिए 70 से ज्यादा कर्ज, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा