Prabhasakshi Exclusive: क्या ताइवान को धमकी दे रहा चीन उस पर हमला करने की हिम्मत दिखा सकता है?

By नीरज कुमार दुबे | Feb 16, 2023

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क के खास कार्यक्रम शौर्य पथ में ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) श्री डीएस त्रिपाठी जी से हमने पूछा कि ताइवान के प्रति चीन की आक्रामकता बढ़ने के मुख्य कारण क्या हैं? हमने यह भी जानना चाहा कि क्या चीन ताइवान पर सीधा हमला करने की हिमाकत कर सकता है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि चीन ताइवान को डराने के और उस पर दबाव बनाने के सभी प्रयास जरूर करेगा लेकिन वह सीधा हमला करने की कार्रवाई नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि दरअसल चीन ने देख लिया है कि विश्व की बड़ी शक्ति रूस ने यूक्रेन को छोटा समझ कर उसके खिलाफ युद्ध छेड़ दिया लेकिन इस युद्ध में जिस तरह से अमेरिका, पश्चिमी देश, नाटो अथवा यूरोपीय देश यूक्रेन की पूरी मदद कर रहे हैं उससे यह युद्ध खिंचता चला जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Gujarat के Kutch और Banaskantha में सड़क विकास के लिए 692 करोड़ रुपये मंजूर

जापानी छात्रों से मिले CM Vishnu Deo Sai, कहा- भारत-जापान के रिश्ते आध्यात्मिक विरासत से जुड़े

Odisha Police ने 1.26 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में शामिल दंपत्ति को Baripada से किया गिरफ्तार

न्यायाधीशों के खिलाफ शिकायतों पर अदालती तंत्र बेहद प्रभावी: CJI Surya Kant