मतदान केंद्र में मोबाइल फोन ले जा सकते हैं या नहीं? बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

By अभिनय आकाश | Nov 18, 2024

बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा कि आगामी राज्य विधानसभा चुनावों में मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के भारत निर्वाचन आयोग के फैसले में कोई अवैधता नहीं है। मुख्य न्यायाधीश डी के उपाध्याय और न्यायमूर्ति अमित बोरकर की खंडपीठ ने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन पर प्रतिबंध के खिलाफ शहर की वकील उजाला यादव की जनहित याचिका खारिज कर दी। जनहित याचिका में उच्च न्यायालय से ईसीआई और राज्य चुनाव आयोग को मतदाताओं को फोन ले जाने और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए डिजीलॉकर ऐप के माध्यम से अपना पहचान प्रमाण दिखाने की अनुमति देने का निर्देश देने का आग्रह किया गया था। 

इसे भी पढ़ें: जिस तरह से राहुल गांधी बोलते हैं, उन्हें कोई भी गंभीरता से नहीं लेता... नितिन गडकरी ने कसा तंज

अदालत ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि हमें (ईसीआई के फैसले में) कोई अवैधता नहीं मिली।' जनहित याचिका में यह भी दावा किया गया था कि मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने से हतोत्साहित होंगे क्योंकि मतदान केंद्रों पर फोन जमा करने की व्यवस्था नहीं की गई है।

प्रमुख खबरें

Mikhailo Mudryk की 2 साल बाद मैदान पर वापसी, Juventus के खिलाफ Pre-season Match में हारी Chelsea

Bankipur bypoll में मिली हार पर BJP ने की समीक्षा, पटना बैठक में बनेगी नई रणनीति

Parliament का विशेष सत्र बुलाने का कोई प्रस्ताव नहीं, Kiren Rijiju ने दी जानकारी

Bharti Airtel सस्ते डेटा प्लान में Tariff Hike की तैयारी में, मुनाफा 37% बढ़ा