क्या फिर पाला बदल सकते हैं राजभर? उनकी खामोशी से उठ रहे हैं ढेरो सवाल

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 25, 2022

उत्तर प्रदेश चुनाव में समाजवादी पार्टी की हार के बाद से ही उनके साथ गठबंधन मे लड़े ओमप्रकाश राजभर (SBSP)  के मुखिया के बारे में यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह कोई अगला सियासी कदम उठा सकते हैं। ओमप्रकाश राजभर पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ लड़कर मंत्री बने थे। लेकिन इस बार के चुनाव में वह समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में लड़े और उन्हें उम्मीद थी कि सपा गठबंधन की जीत होगी। लेकिन नतीजों ने राजभर को निराश किया और अब यह माना जा रहा है कि राजभर एक बार फिर पाला बदलकर NDA का हिस्सा बन सकते हैं। बीते दिनों उनकी अमित शाह से मिलने को लेकर भी खबरें थी। लेकिन राजभर ने इन खबरों को खारिज कर दिया, और कहा वह सपा के साथ मजबूती से खड़े हैं। लेकिन जिस तरह ओमप्रकाश राजभर होली के पहले से ही खामोशी  बरती हुई है, उससे एक बार फिर यह सवाल सियासी गलियारों में उठने लगा है कि क्या राजभर पाला बदलकर बीजेपी के साथ जा सकते हैं?

राजभर तलाश रहे हैं मौका?

सूत्रों के अनुसार, राजभर अपने सियासी नफा नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं, कि उन्हें सपा के साथ बने रहना चाहिए या बीजेपी का दामन थाम कर NDA का हिस्सा बन जाना चाहिए। राजभर अपने कार्यकर्ताओं से लगातार मुलाकात कर रहे हैं और उनका भी मन जान रहे हैं। सियासी जानकारों का मानना है कि अगर अभी राजभर पाला बदलते हैं तो उनकी राजनीतिक विश्वसनीयता पर सवाल किए जाएंगे, इसलिए अगर उन्हें पाला भी बदलना है तो वो किसी बेहतर मौके की तलाश करेंगे।

बीजेपी ने बंद नहीं किए हैं दरवाजे

ओमप्रकाश राजभर ने यूपी चुनाव में 6 सीटें जीतकर पूर्वांचल में भाजपा को कई सीटों पर बहुत नुकसान किया है। 2024 आम चुनावों से पहले बीजेपी राजभर को अपने साथ लाकर इस नुकसान की भरपाई करना चाहती है। बीजेपी ने तमाम सियासी कड़वाहट को बुलाकर राजभर के लिए दरवाजे खुले रखना चाहती है।

प्रमुख खबरें

गजब बेइज्जती है! ट्रंप आपको फायर करने वाले IRGC प्रवक्ता ने फिर उड़ा मजाक, कहा- अमेरिकी...

West Bengal खेला हो गया? ओवैसी-हुमायूँ कबीर का अटूट गठबंधन! मुस्लिम वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी

एक तरफ ट्रंप कर रहे सीजफायर की बातें, दूसरी तरफ अमेरिका मिडिल ईस्ट भेज रहा हजारों सैनिक, क्या है प्लान?

Tamil Nadu Election 2026: AIADMK ने जारी की 23 उम्मीदवारों की पहली सूची, एडप्पाडी से ताल ठोकेंगे K Palaniswami