By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 25, 2026
बढ़िया नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, उत्तर प्रदेश में बहुत जल्द 2500 पदों पर लोगों को नियुक्त किया जाएगा। असल में यूपी में मेगा जॉब फेयर अगले हफ्ते लगने वाला है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार जल्द ही अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रोजगार संगम की ऑफिशियल वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पंजीकरण कर सकते हैं।
इतना ही जो लोग फ्रेशर है, उनके विशेष मौका दिया जाएगा। इसलिए इस रोजगार नौकरी मेला के चांस को बिल्कुल भी न जाने दें।
फ्रेशर्स के लिए बढ़िया मौका
रोजगार मेला में 10वीं पास से लेकर इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक और अन्य टेक्निकल-नॉन टेक्निकल योग्यता रखने वाले कैंडिडेट्स जरुर शामिल हों। अनुभवी से लेकर फ्रेशर इस जॉब मेले में जरुर जाएं।
रोजगार मेला आयोजन- जिला सेवायोजन कार्यालय
तारीख- 28 सितंबर 2026
रिक्तियां- 2500+
कंपनियां- 50 से ज्यादा कंपनियां
टाइमिंग-सुबह 10 बजे से
जगह- उपाधि सनात्तकोत्तर महाविद्यालय , पीलीभीत
अपने साथ क्या ले जाएं?
जब आप रोजगार मेले में जाए, तो अपने साथ सबसे जरुरी डॉक्यूमेंट्स की एक फाइल अलग से तैयार करके ले जाएं। इसमें आपकी 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक या अन्य कोर्स की मार्कशीट, सर्टिफिकेट के साथ ही आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, अपडेट किया हुआ रिज्यूम, ईमेल आईडी जैसी चीजें शामिल हो। अपने साथ एक सेट स्वप्रमाणित फोटोकॉफी भी रखें। अन्य जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 155330 पर संपर्क करें।