US report on india pakistan: मोदी सरकार सेना को दे सकती है पाकिस्तान पर हमले का आदेश? अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा दावा

By अभिनय आकाश | Mar 09, 2023

पाकिस्तान इन दिनों अपनी आर्थिक तंगहाली झेल रहा है। पैसे पैसे को मोहताज मुल्क फिर भी आए दिन सीमा पर अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है। पाकिस्तान के दोहरे चरित्र से तो पूरी दुनिया वाकिफ है। अब अमेरिका की इंटेलिजेंस रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया है। यूएस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की पूर्ववर्ती सरकारों के मुकाबले मौजूदा सरकार उकसावे की स्थिति में पाकिस्तान पर सैन्य हमला करने का आदेश दे सकती है। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan : पुलिस ने इमरान खान के समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे

रिपोर्ट में कहा गया है कि बढ़े हुए तनाव की प्रत्येक पक्ष की धारणा संघर्ष के जोखिम को बढ़ाती है, कश्मीर में हिंसक अशांति या भारत में आतंकवादी हमले संभावित फ्लैशप्वाइंट हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध अक्सर कश्मीर मुद्दे और पाकिस्तान से निकलने वाले सीमा पार आतंकवाद को लेकर तनावपूर्ण रहे हैं। अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट ने बताया कि "दो परमाणु-सशस्त्र राज्यों के बीच बढ़ते चक्र" के जोखिम के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच संकट विशेष चिंता का विषय है। नई दिल्ली और इस्लामाबाद संभवत: 2021 की शुरुआत में नियंत्रण रेखा पर दोनों पक्षों द्वारा फिर से संघर्ष विराम के बाद अपने संबंधों में मौजूदा शांति को मजबूत करने के इच्छुक हैं।"

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश