कनाडा ने चीनी कंपनी Huawei Technologies की CFO को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2018

 टोरंटो। कनाडा ने चीन की कंपनी हुवाई टेक्नोलॉजीज की मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) को गिरफ्तार किया है। उन्हें अमेरिका प्रत्यर्पित किया जा सकता है। विधि विभाग के प्रवक्ता इयान मैकलोएड ने बुधवार को बताया कि मेंग वानझोउ को ब्रिटिश कोलंबिया के वैंकूवर से शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि अमेरिका मेंग के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है। मैकलोएड ने कहा कि फिलहाल इस संबंध में सूचनाओं के प्रसारण पर प्रतिबंध है और वह विस्तृत जानकारी नहीं दे सकते हैं। प्रतिबंध मेंग के अनुरोध पर लगाया गया है।

यह भी पढ़ें- अमेरिका यदि प्रतिबंधित मिसाइलें बनायेगा तो रूस भी ऐसा ही करेगा: पुतिन

उनकी जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होनी है। गौरतलब है की वॉल स्ट्रीट जर्नल ने वर्ष की शुरूआत में खबर दी थी कि अमेरिका चीनी कंपनी हुवाई द्वारा ईरान के खिलाफ लगे प्रतिबंधों के उल्लंघन की जांच कर रहा है। मेंग कंपनी बोर्ड की डिप्टी चेयरपर्सन भी हैं और कंपनी के संस्थापक रेन झेंगफेई की बेटी हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi बोले, पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटी

आप हाफ़िज़ सईद पर मुक़दमा कब चलाएंगे? संयुक्त राष्ट्र में शहबाज़ शरीफ़ पर दागे गए तीखे सवाल, पाकिस्तान के Pakistan Prime ने साधी चुप्पी

UNGA में बोले Benjamin Netanyahu, New York के मेयर जोहरान ममदानी यहूदियों को खतरे में डाल रहे

JSSC CGL परीक्षा में धांधली पर CID का बड़ा एक्शन, 16वीं गिरफ्तारी