कनाडा ने ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप को लेकर आशंकाओं के बीच तीन और देशों पर प्रतिबंध लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2021

टोरंटो (कनाडा)। कनाडा ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ को लेकर चिंताओं के बीच तीन और देशों के नागरिकों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। कनाडा उन सभी विदेशी नागरिकों पर प्रतिबंध लगा रहा है, जिन्होंने नाइजीरिया, मलावी और मिस्र में हाल ही में यात्रा की थी। कनाडा ने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के सात देशों से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। कनाडा की मुख्य जन स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. थेरेसा टैम ने बताया कि कनाडा में ‘ओमीक्रोन’ के सभी मामले नाइजीरिया से आए हैं, जहां टीकाकरण की दर कम है।

इसे भी पढ़ें: ओमीक्रोन: ब्राजील में दो मामले, लातिन अमेरिका में भी सामने आया एक मामला

अल्बर्टा की मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीना हिनशॉ ने बताया कि अल्बर्टा में संक्रमित पाया गया व्यक्ति नीदरलैंड से होकर गुजरा था और उसमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं। स्वास्थ्य मंत्री डुक्लोस ने बताया कि कनाडा के बाहर के यात्रियों को अब भी प्रस्थान से पूर्व कोविड-19 संबंधी जांच कराने की आवश्यकता है, जिसके लिए भुगतान यात्रियों को करना होगा। कनाडा सरकार, अमेरिका से कनाडा आने वाले हवाई यात्रियों के आगमन पर जांच के खर्च का भुगतान करेगी। टैम ने कहा कि नाइजीरिया और मिस्र से लोगों के आने के बाद कोविड-19 के मामले बढ़े हैं।

प्रमुख खबरें

RBI ने Tata Sons का NBFC लाइसेंस लौटाने का आवेदन खारिज किया, शेयर बाजार में लिस्टिंग की राह खुली

भारत मंडपम में ब्रिक्स की सुरमयी शाम, पीएम मोदी के गाला डिनर में कूटनीति के साथ संस्कृति का संगम

13 September History: दिल्ली में सिलसिलेवार धमाकों से लेकर इतिहास की प्रमुख घटनाएं

कचौड़ी, कबाब, नल्ली निहारी... BRICS का गाला डिनर क्यों है खास? ये रही पूरी लिस्ट