कनाडा ने युगल मुकाबले में रूस को 2-1 से हराया, फाइनल में स्पेन से होगा सामना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2022

सिडनी, (एपी) फेलिक्स ऑगर एलियासिमे और डेनिस शापोवालोव ने शनिवार को युगल मुकाबले में दानिल मेदवेदेव और रोमन सफीयुलिन की जोड़ी को 4-6 7-5 10-7 से शिकस्त दी जिससे कनाडा ने रूस पर 2-1 की जीत से पहली बार एटीपी कप फाइनल में प्रवेश किया। कनाडा का सामना अब रविवार को फाइनल में स्पेन से होगा।

शापोवालोव ने शुरूआती एकल जीतकर कनाडा को अच्छी शुरूआत करायी। लेकिन मेदवेदेव ने ऑगर एलियासिमे को हराकर बराबरी दिलायी। शुक्रवार को रोबर्टो बतिस्ता अगुट ने पोलैंड के हुबर्ट हुर्कास्ज पर 7-6 2-6 7-6 की जीत से स्पेन को फाइनल में पहुंचाया था। इससे पहले पाब्लो करेनो बुस्टा ने जान जिलिंस्की को 6-2 6-1 से हराकर स्पेन को बढ़त दिलायी थी।

प्रमुख खबरें

BJP की विचारधारा खत्म, आठ महीनों में दिखेगा असर: राहुल गांधी

इस्तीफे के बाद पद से हटाने की कार्यवाही का कोई संवैधानिक आधार नहीं: Justice Yashwant Varma

Amit Shah बोले: लश्कर आतंकी लतीफ भट के खात्मे के साथ Kashmir 35 साल बाद स्थानीय आतंकियों से मुक्त

Assam में Army Driver का चालान काटने और दुर्व्यवहार करने पर MVI ड्यूटी से हटाई गईं