By अभिनय आकाश | Jan 13, 2026
कनाडा के इतिहास की सबसे बड़ी गोल्ड चोरी के मामले में पुलिस ने आठवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को टोरंटो प्रियासन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अरसलान चौधरी को पकड़ा है। वह दुबई से उड़ान भरकर टोरंटो पहुंचा था। पुलिस ने बताया कि 2023 में टोरंटो एयरपोर्ट से ₹180 करोड़ से ज्यादा कीमत का सोना चोरी हुआ था। इस मामले में एक अन्य आरोपी के भारत में होने का भी दावा किया गया है। पुलिस ने बताया कि 2023 में टोरंटो एयरपोर्ट से ₹180 करोड़ से ज्यादा कीमत का सोना चोरी हुआ था। इस मामले में एक अन्य आरोपी के भारत में होने का भी दावा किया गया है। पुलिस के मुताबिक अरसलान चौधरी पर $5000 से अधिक की चोरी अपराध से हासिल संपत्ति रखने और आपराधिक साजिश के आरोप लगाए गए हैं।
अरसलान चौधरी कौन है
अधिकारियों ने बताया कि चौधरी का कोई स्थायी पता नहीं है। सीबीएस के अनुसार, वह पहले ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र में रह रहा था। समाचार चैनल ने पुलिस के हवाले से यह भी बताया कि चौधरी इस मामले से जुड़े "बाहरी" समूह का हिस्सा था, जो कथित अंदरूनी नेटवर्क से अलग था। सीबीएस न्यूज़ ने आगे बताया कि जांचकर्ताओं का मानना है कि चौधरी ने एयर कनाडा कार्गो से सोने को हटाए जाने के बाद उसकी चोरी की गई मात्रा को बढ़ाने और उसे कनाडा से बाहर ले जाने में मदद की। रिपोर्ट में अभियोजकों द्वारा लगाए गए उन आरोपों का भी जिक्र किया गया है जिनमें अपराध की योजना बनाने और अपराध के बाद की गतिविधियों में उनकी संलिप्तता बताई गई है।