कनाडा ने वेनेजुएला में अपने दूतावास का कामकाज बंद किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2019

ओटावा। कनाडा ने रविवार को वेनेजुएला स्थित अपना दूतावास अस्थाई रूप से बंद करने की घोषणा करते हुए आरोप लगाया कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो अपने शासन की आलोचना करने वाले राजनयिकों को मान्यता प्रदान नहीं कर रहे हैं। इसके साथ ही कनाडा देश में मादुरो के राजदूतों की स्थिति की भी समीक्षा कर रहा है।

विदेश मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने एक बयान में कहा कि मादुरो सरकार ने वेनेजुएला में कामकाज करने की विदेशी दूतावासों की क्षमता को सीमित कर दिया है, खास तौर पर उन दूतावासों की जो वहां लोकतंत्र बहाली की वकालत कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: वेनेजुएला में गाइदो पर अंकुश के बाद नेशनल एसेंबली के उपाध्यक्ष को किया गिरफ्तार

वेनेजुएला में विपक्ष के नेता जुआन गुइदो को जनवरी में राष्ट्रपति के तौर पर मान्यता देने वालों में अमेरिका और प्रमुख लातिन देशों के साथ कनाडा भी शामिल था।

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका