भारत से रिश्ते सुधारने में लगा कनाडा, विदेश मंत्री ने किया जयशंकर के साथ संपर्क में होने का दावा,

By अभिनय आकाश | Nov 10, 2023

नई दिल्ली और ओटावा के बीच संबंधों में दरार के बीच कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कहा है कि वह अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के साथ निकट संपर्क में है। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के बीच संबंधों में एक कठिन क्षण है। मेलानी जोली ने हाल ही में टोक्यो में हुई G7 विदेश मंत्रियों की बैठक में अपनी भागीदारी पर चर्चा करने के लिए गुरुवार को एक आभासी समाचार सम्मेलन आयोजित किया।

इसे भी पढ़ें: Khalistan Referendum: कनाडा में खालिस्तान पर एक और जनमत संग्रह की तैयारी में SFJ, क्या अब FATF के पास जाएगा भारत?

भारत से वापस बुलाए गए 41 कनाडाई राजनयिकों के मुद्दे पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि कनाडाई राजनयिकों को भारत छोड़ना पड़ा क्योंकि उनकी छूट वापस ले ली गई थी। निश्चित रूप से हम अपने सभी दोस्तों और समान विचारधारा वाले लोगों के साथ इंडो-पैसिफिक के भीतर अपने संबंधों के बारे में बात करते हैं। हम अपने 41 कनाडाई राजनयिकों की राजनयिक प्रतिरक्षा से छुटकारा पाने के इंदुइया के फैसले से चिंतित हैं। 

प्रमुख खबरें

Meta पर European Union का शिकंजा, Facebook-Instagram पर बच्चों की Safety से खिलवाड़ का आरोप

Mumbai Crime: Mira Road में गार्ड पर बेरहमी से हमला, US कनेक्शन और Terror Angle से हड़कंप

World Cup से पहले Football में बड़ा नियम, मुंह पर हाथ रखा तो मिलेगा सीधा Red Card

Champions League में गोलों की सुनामी! Paris Saint-Germain ने Bayern Munich को 5-4 से रौंदा