आपके वर्चस्व का युग अब खत्म हुआ...Davos में अमेरिका पर भयंकर भड़का कनाडा, अब बदलेगा World Order

By अभिनय आकाश | Jan 21, 2026

कभी अमेरिका के सबसे करीबी सहयोगी रहे कनाडा ने डॉनल्ड ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने के लिए 1 बिलियन डॉलर देने से साफ इंकार कर दिया है। दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान एक बातचीत में कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने इसकी पुष्टि की है। डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस, ब्रिटेन और कनाडा जैसे सहयोगी देशों पर हमला बोलकर ट्रांसअटलांटिक संबंधों को अब तक के सबसे खराब दौर में पहुंचा दिया है। दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक के लिए निकलने से पहले डॉनल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों का एक पर्सनल मैसेज अपने सोशल मीडिया ट्रूथ सोशल पर लीक कर दिया। इसमें माक्रों ने लिखा था कि आप ग्रीनलैंड के साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं, मैं समझ नहीं पा रहा हूं। वहीं  ट्रंप ने ब्रिटेन को भी आड़े हाथों लिया। ट्रंप ने लिखा, ब्रिटेन का चागोस द्वीप समूह को मॉरीशस को सौंपना बड़ी मूर्खता थी। एयर फोर्स वन से ट्रंप ने एक एडिटेड तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें अमेरिका के साथ कनाडा, ग्रीनलैंड और वेनेजुएला को भी अमेरिकी झंडे के रंग में रंगा दिखाया गया था।

इसे भी पढ़ें: नक्शे से मिट जाएगा ईरान... डोनाल्ड ट्रंप ने अयातुल्ला खामेनेई की धमकियों का दिया करारा जवाब

कार्नी ने कहा कि हम जानते थे कि अंतरराष्ट्रीय नियमों पर आधारित व्यवस्था की कहानी आंशिक रूप से झूठी थी। “यह कि सबसे शक्तिशाली देश अपनी सुविधा के अनुसार खुद को छूट दे लेंगे। व्यापार नियमों को असमान रूप से लागू किया जाता था। यह मनगढ़ंत कहानी और विशेष रूप से अमेरिकी वर्चस्व ने सार्वजनिक हित प्रदान करने में मदद की। लेकिन यह समझौता अब काम नहीं करता। कार्नी ने कहा कि वित्त, स्वास्थ्य, ऊर्जा और भू-राजनीति में हाल के संकटों ने गहरी वैश्विक परस्पर निर्भरता के खतरों को उजागर किया है, खासकर जब प्रमुख शक्तियां दबाव के औजार के रूप में टैरिफ, वित्तीय प्रणालियों और आपूर्ति श्रृंखलाओं का तेजी से उपयोग कर रही हैं। महान शक्तियों ने आर्थिक एकीकरण को हथियार के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

प्रमुख खबरें

Kushinagar में Narayani नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंची, प्रशासन अलर्ट पर

सच्चाई vs भ्रम: मनुस्मृति में नारी को लेकर ऐसा लिखा क्या है? जिस पर होता है बवाल

Mansarovar Yatra: Nepal में फंसे तीर्थयात्रियों की सुरक्षा पर Tamil Nadu सरकार की नजर

Javagal Srinath का युवा खिलाड़ियों को बड़ा मंत्र: 15 साल खेलना है तो Test Cricket खेलो!