Canada Open: पारूपल्ली कश्यप ने जीता सिल्वर, फाइनल में लि शि फेंग से हारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2019

कालगैरी। पूर्व राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन पारूपल्ली कश्यप कनाडा ओपन सुपर 100 टूर्नामेंट के फाइनल में चीन के लि शि फेंग से तीन गेम के मुकाबले में हार गए। छठी वरीयता प्राप्त कश्यप को फेंग ने एक घंटे 16 मिनट तक चले मुकाबले में 20 . 22, 21 . 14, 21 . 17 से हराया।

कश्यप ने ट्वीट किया कि कनाडा ओपन में रजत। फाइनल मुकाबला अच्छा था। यह नहीं कह सकता कि सर्वश्रेष्ठ फार्म में था लेकिन प्रदर्शन अच्छा रहा। मेरी मदद के लिये यहां कुछ दिन और रूकने के लिये एच एस प्रणय को धन्यवाद। अब लास एंजीलिस की ओर। कश्यप की मदद के लिये प्रणय वहां रूक गए थे क्योंकि कोच अमरीश शिंदे और फिजियो सुमांश एस को यूएस ओपन वर्ल्ड टूर सुपर 300 टूर्नामेंट के लिये लौटना पड़ा। 

प्रमुख खबरें

Eknath Shinde ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- चुनाव हारने पर ही EVM और EC पर सवाल उठाती है कांग्रेस

Thailand के गणेश भक्त पंथौन थीरखानोन की पीएम मोदी ने की तारीफ

Ramayana के पोस्टर रिलीज: राम बने Ranbir Kapoor, लंका में गुस्से में दिखे Yash

Election Commission पर सवाल उठाकर हार छिपा रही कांग्रेस, CM Bhajan Lal Sharma का आरोप