अफगानिस्तान में दूतावास को बंद करने के लिए सैन्य बल भेज रहा है कनाडा : अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2021

टोरंटो। कनाडा के विशेष बलों को अफगानिस्तान में तैनात किया जाएगा ताकि काबुल में देश का दूतावास बंद किए जाने से पहले कनाडाई कर्मचारियों को वहां से सुरक्षित निकाला जा सके। योजना की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने यह बात बताई। अधिकारी जो मामले के बारे में सार्वजनिक तौर पर बात करने के लिए अधिकृत नहीं थे, ने यह नहीं बताया कि कितने विशेष बलों को भेजा जाएगा। अफगानिस्तान में अपना युद्ध समाप्त करने की अमेरिका की योजना से महज कुछ हफ्तों पहले बाइडन प्रशासन भी 3,000 नये सैनिकों को काबुल हवाईअड्डे भेज रहा है ताकि अमेरिकी दूतावास को आंशिक तौर पर खाली कराने में मदद मिल सके।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह