कनाडा मंदिर हमला: Pawan Kalyan ने ट्रूडो सरकार से हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाने की अपील की

By Prabhasakshi News Desk | Nov 05, 2024

अमरावती । कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमले को ‘‘छिटपुट घटना से कहीं अधिक’’ करार देते हुए आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा है कि इस घटना से उन्हें गहरा दुख हुआ है और उन्हें आशा है कि कनाडा सरकार वहां हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी। कल्याण ने सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में कहा कि हिंदू वैश्विक अल्पसंख्यक हैं, ऐसे में उन पर बहुत कम ध्यान दिया जाता है, उनके साथ कम एकजुटता दिखाई जाती है और उन्हें आसानी से निशाना बनाया जाता है। 

कल्याण ने कहा कि यह एक छिटपुट घटना नहीं है और विभिन्न देशों में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा एवं लक्षित घृणा की घटनाएं जारी हैं, फिर भी वैश्विक नेताओं, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और ‘‘तथाकथित शांतिप्रिय’’ गैर सरकारी संगठनों की चुप्पी डराने वाली है। उन्होंने कहा कि यह केवल करुणा की अपील नहीं है, बल्कि कार्रवाई का आह्वान है, जिसे विश्व को स्वीकार करना चाहिए तथा हिंदुओं की पीड़ा को उसी तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ दूर करना चाहिए, जिस तरह वह दूसरों के लिए करता है।

प्रमुख खबरें

समुद्र में सुरक्षा कवच हुआ मजबूत, INS निपुण कैसे भारत की रक्षा करेगा?

कोलकाता में होर्डिंग विवाद: तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी पुलिस थाने में पेश हुए

बजरंग दल से भिड़ने वाले मोहम्मद दीपक को SC से राहत, FIR पर रोक, क्या अभिषेक मनु सिंघवी की दलील बनी वजह

Sukesh Chandrasekhar Case: 2 साल की सजा के लिए 8 साल जेल क्यों? Delhi HC में न्यायिक पक्षपात पर छिड़ा संग्राम