कनाडा में सांप्रदायिक हिंसा, ट्रक चालक ने मुस्लिम परिवार को कुचला, चार की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2021

टोरंटो (कनाडा)। कनाडा में एक व्यक्ति ने अपने वाहन से जानबूझ कर एक मुस्लिम परिवार के पांच लोगों को टक्कर मार दी। घटना में परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी और एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने सोमवार को इस बारे में बताया। अधिकारियों ने बताया कि वाहन चालक ने परिवार को मुस्लिम होने के कारण उन्हें निशाना बनाया। घटना लंदन के ओंटारियो शहर में रविवार रात में हुई। प्रशासन ने बताया घटना के बाद मॉल के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें: वुहान लैब को फंड कर रहा था अमेरिका? 866 पन्नों वाले ईमेल चैट में अहम खुलासा!

पुलिस ने बताया कि वाहन ने एक मोड़ पर पीड़ितों को रौंद दिया। शहर के मेयर एड होल्डर ने कहा, ‘‘यह मुस्लिमों के खिलाफ सामूहिक हत्या का मामला है। नस्ली नफरत के कारण आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया।’’ मृतकों की पहचान सलमान अफजल (46), उनकी पत्नी मदीहा (44), उनकी बेटी युमना (15) और 74 वर्षीया दादी के तौर पर हुई। बुजुर्ग महिला का नाम नहीं बताया गया। अस्पताल में भर्ती कराए गए बच्चे का नाम फैयाज बताया गया है। घटना के शिकार लोगों के परिजन ने एक बयान जारी कर इस बारे में बताया और कहा कि लोगों को नस्ली नफरत और इस्लाम के खिलाफ घृणा को रोकने के लिए खड़ा होना चाहिए। बयान में कहा गया, ‘‘जो लोग भी सलमान और उनके परिवार को जानते थे उन्हें पता था कि वे बहुत अच्छे मुस्लिम थे। परिवार के लोग अपने-अपने क्षेत्र में बहुत अच्छा काम कर रहे थे। उनके बच्चे भी अपने स्कूल में पढ़ाई में अच्छा कर रहे थे।’’ घटना के बाद पुलिस ने वारदात स्थल की घेराबंदी कर दी और अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस प्रमुख स्टीफन विलियम्स ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि मुस्लिम होने के कारण परिवार को निशाना बनाया गया।

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA