Canada वाले ट्रूडो पर मंडराया कुर्सी का संकट, गढ़ में ही हुई करारी हार, अविश्वास प्रस्ताव का करना पड़ सकता है सामना

By अभिनय आकाश | Sep 18, 2024

कनाडा वाले जस्टिन ट्रूडो के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। बात-बात पर भारत से तकरार रखने वाले जस्टिन ट्रूडो को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब जगमीत सिंह की न्यू डेमक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) ने सप्लाई एंड कॉन्फिडेंस डील से खुद को अलग कर लिया। अब सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी को मॉन्ट्रियल संसदीय उपचुनाव में करारी हार मिली है। संघीय उपचुनाव में एक और अपमानजनक हार का सामना करने के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार को अगले सप्ताह की शुरुआत में अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: कनाडा में भारतीय उच्चायोग पर हमला मामला: एनआईए ने पंजाब में मारे छापे

जस्टिन ट्रूडो 2025 के अंत में होने वाले आम चुनाव को अपने नेतृत्व में लड़ना चाहते हैं। हालांकि, उनकी की पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व में बदलाव की मांग की है। क्यूबेक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली लिबरल विधायक एलेक्जेंड्रा मेंडेस ने पिछले सप्ताह कहा कि उनके कई मतदाता चाहते थे कि ट्रूडो चले जाएं।  

प्रमुख खबरें

UP RERA ने पांच जिलों में 2,086 करोड़ रुपये की 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Bihar विधान परिषद चुनाव के लिए Congress ने उतारे पांच प्रत्याशी

Asian Games में भारतीय महिला Recurve टीम ने रचा इतिहास, South Korea को हराकर जीता Gold

Srinagar में ड्रग्स तस्करी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार और करोड़ों की संपत्ति जब्त