चीन में ड्रग तस्करी के दोषी कनाडाई नागरिक के खिलाफ दोबारा सुनवाई शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2019

डैलियन। चीन में नशीले पदार्थों की तस्करी के दोषी कनाडाई नागरिक के खिलाफ सोमवार से नए सिरे से मुकदमे की सुनवाई शुरू हुई। यह फैसला दोषी को ऊपरी अदालत द्वारा सख्त सजा देने का आदेश दिये जाने के बाद आया है। इस फैसले के चीन और कनाडा के बीच तनाव बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें- सीरिया में आईएस के ठिकानों से निकाले गए 600 लोग: एजेंसी

कनाडाई नागरिक रॉबर्ट लयॉड शेलेनबर्ग को 15 वर्ष की जेल और 150,000 युआन (22,000 अमेरिकी डॉलर) जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। लेकिन अब उसे चीन की नशीले पदार्थों के प्रति जीरो टॉलरेंस कानून के तहत मौत की सजा का सामना करना पड़ सकता है। चीन ने रॉबर्ट के खिलाफ दोबारा सुनवाई का फैसला पिछले महीने कनाडा में अपनी नागरिक और हुआवेई कंपनी की मुख्य वित्तीय अधिकारी मेंग वांगझोऊ की गिरफ्तारी के विरोध में लिया है।

इसे भी पढ़ें- FBI पर बरसे ट्रम्प: रूस से तार जुड़े होने के संदेह में उनके खिलाफ चल रही है जांच

चीन वांगझोऊ की गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर कनाडा के दो नागरिकों को गिरफ्तार कर चुका है, जिनमें एक पूर्व राजनयिक और एक उद्यमी शामिल हैं। शेलेनबर्ग को 2014 में नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में लियाओनिंग प्रांत से गिरफ्तार किया गया था।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक में निवेश बढ़ाएं, DK Shivakumar ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स को दिया सरकारी सहयोग का भरोसा

Washington DC फायरिंग में 1 शख्स की मौत और 4 घायल, हमलावर ने खुद को मारी गोली

Messi मैच विवाद: पूर्व खेल मंत्री Abdurahiman पर केस चलाने को राज्यपाल की हरी झंडी

James Anderson 2027 में Surrey से खेलेंगे County Championship लंकाशायर से नाता टूटा