आपकी कारों की जरूरत नहीं... कनाडा के इस शहर ने US को दी 15 लाख लोगों की बिजली काटने की चेतावनी, तो आया ट्रंप का ये रिएक्शन

By अभिनय आकाश | Mar 11, 2025

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा को शुल्क उल्लंघनकर्ता बताया है। ओंटारियो प्रांत ने तीन अन्य राज्यों पर बिजली अधिभार लगा दिया था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया कि उनके देश को कनाडाई ऊर्जा की आवश्यकता नहीं है। ट्रम्प ने कहा कि ओंटारियो ने सभी चीजों में से 'बिजली' पर 25% अधिभार लगाने की घोषणा की है। उन्होंने दावा किया कि प्रांत को ऐसा करने की अनुमति भी नहीं है। कनाडा टैरिफ का उल्लंघन करता रहा है और हमेशा से करता आया है, लेकिन अमेरिका अब कनाडा को सब्सिडी नहीं देगा।

इसे भी पढ़ें: बीच शहर तोपें...सीरिया में अब कौन किसके खिलाफ लड़ रहा है? पूरे मामले में क्या होने वाली है भारत की एंट्री

उन्होने कहा कि हम मजबूती से खड़े रहेंगे, हम उपलब्ध हर विकल्प का उपयोग करेंगे और ओंटारियो की रक्षा के लिए जो भी करना होगा, करेंगे।’’ फोर्ड ने कहा है कि ट्रंप की ओर से एक महीने की राहत के बावजूद ओंटारियो का शुल्क लागू रहेगा, एक महीने के विराम का मतलब और अधिक अनिश्चितता के अलावा कुछ नहीं है। फोर्ड के कार्यालय ने कहा कि नए बाजार नियमों के अनुसार अमेरिका को बिजली बेचने वाले किसी भी जनरेटर को अमेरिका में 25 प्रतिशत का अधिभार जोड़ना होगा ओंटारियो की सरकार को उम्मीद है कि इससे प्रति दिन तीन से चार लाख कनाडाई डॉलर का राजस्व मिलेगा।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार