कनाडा के PM ने 18 साल पुरानी एक तस्वीर पर मांगी माफी, कहा- बहुत शर्मिदा हूं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2019

ओटावा। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपनी दशकों पुरानी तस्वीर के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी और इस आचरण को ‘पूरी तरह से अस्वीकार’ बताया। 18 साल पुरानी इस तस्वीर में वह एक पगड़ी और पोशाक पहने तथा चेहरे, गर्दन और हाथों का रंग स्याह किए हुए दिख रहे हैं। कनाडा में संघीय चुनाव से पहले ट्रूडो का चेहरे पर काले रंग के मेकअप वाली फोटो और वीडियो सामने आये हैं। खुद प्रधानमंत्री ने इसे ‘नस्लवादी’ करार दिया है। लिबरल पार्टी के प्रमुख ट्रूडो ने कहा कि मैं इसे पूरी तरह से अस्वीकार योग्य मानता हूं। उन्होंने बृहस्पतिवार को विनीपेग में चुनाव प्रचार के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही।

इसे भी पढ़ें: मोदी 21 से 27 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा पर जायेंगे, यूएनजीए को करेंगे संबोधित

अमेरिका की टाइम पत्रिका ने संघीय चुनाव प्रचार शुरू होने से महज एक हफ्ते पहले यह तस्वीर प्रकाशित की है जहां ट्रुडू की लिबरल पार्टी और एंड्र्यू शीर के बीच कड़ा मुकाबला है। टाइम पत्रिका ने कहा कि यह तस्वीर एक निजी स्कूल वेस्ट प्वाइंट ग्रे एकेडमी की 2000-2001 वार्षिक पुस्तिका में नजर आई थी। ट्रूडू उस वक्त इस स्कूल में पढ़ाते थे। 2015 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली ट्रुडू की पार्टी नैतिकता में चूक और अन्य विवादों के चलते पहले से ही निशाने पर है।

इसे भी पढ़ें: सर्वे में दावा, भारतीय-अमेरिकी करते हैं दोहरी नागरिकता का समर्थन

ट्रुडू ने खुद इस बात की पुष्टि की कि इस फोटो में नजर आ रहे शख्स वही हैं। उन्होंने कहा कि तथ्य यह है कि मैं यह नहीं समझ पाया था कि जिन लोगों के साथ रोजाना इस वजह से भेदभाव होता है, उनके लिए यह कितना दर्दनाक होगा। मैं हमेशा से इस चीज को समझता हूं कि मैं एक ऐसी जगह से आया हूं जहां मुझे विशेषाधिकार मिले हैं। लेकिन मुझे अब यह भी स्वीकार करने की जरूरत है कि मैं चीजों को देख नहीं पाया। ट्रूडो ने कहा कि और इसके लिए मैं बेहद दुखी हूं और मैं माफी मांगता हूं। आधुनिक कनाडा के पिता माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री पियरे ट्रूडो के बेटे जस्टिन ट्रूडो ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने इसी तरह का मेकअप युवावस्था में ‘बनाना बोड सॉन्ग’ गाते हुए स्कूल में पहना था।

प्रमुख खबरें

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant

SIR से 93 लाख नाम हटाकर BJP की मदद का आरोप, Mamata Banerjee ने CEC से मांगा इस्तीफा

Gujarat CID ने चुनावी चंदे में 314 करोड़ की कर चोरी पर तीन दलों पर दर्ज की FIR

Election Commission पर DK Shivkumar का बड़ा हमला, CEC की गिरफ्तारी और SIR रद्द करने की मांग