Canada के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो और उनकी पत्नी शादी के 18 साल बाद अलग हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2023

टोरंटो। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो और उनकी पत्नी सोफी ग्रेगोइरे ट्रुडो ने शादी के 18 साल बाद अलग होने की बुधवार को घोषणा की। दोनों ने इंस्टाग्राम पर बयान पोस्ट कर कहा कि उन्होंने ‘कई सार्थक और कठिन बातचीत’ के बाद यह निर्णय लिया। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर जारी किए एक बयान में कहा गया कि दोनों ने अलग होने के लिए कानूनी समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। कनाडा के सबसे प्रसिद्ध राजनेताओं में से एक 51 वर्षीय ट्रुडो ने 2015 में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। सोफी ट्रुडो एक पूर्व मॉडल और टीवी प्रस्तोता हैं। दोनों ने 2005 में शादी रचाई थी। उनके तीन बच्चे 15 वर्षीय जेवियर, 14 वर्षीय एला-ग्रेस और नौ वर्षीय हैड्रियन हैं।

प्रमुख खबरें

Nepal Tibet सीमा पर आई Flood में 288 भारतीय लापता, राहत कार्य में जुटा MEA

25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, Global South की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी

Dolphin के साथ क्रूरता! बिहार के Saharsa में दुर्लभ डॉल्फिन का शिकार करने पर Action, आरोपी गिरफ्तार

Shubman Gill का Colombo Test पर बयान: 250 ओवर Fielding की, हमने सब किया!