कनाडा के मशहूर रैपर ड्रेक ने सिद्धू मूसेवाला को दी श्रद्धांजलि, पोस्ट की भावुक तस्वीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2022

लॉस एंजिलिस/मुंबई।कनाडा के मशहूर रैपर ड्रेक ने सोमवार को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी, जिनकी रविवार को पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मूसेवाला (27) कांग्रेस नेता भी थे। पंजाब सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा वापस लिए जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई। ड्रेक ने इंस्टाग्राम पर मूसेवाला और उनकी मां की एक तस्वीर साझा कर गायक की मौत पर शोक जताया। उन्होंने लिखा, भगवान आपकी आत्मा को शांति दें सिद्धू मूसेवाला। ड्रेक ने 2020 में तब सुर्खियां बंटोरी थीं, जब उन्होंने मूसेवाला को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना शुरू किया था। ड्रेक को अपना प्रेरणास्रोत मानने वाले मूसेवाला कनाडा में नियमित तौर पर लाइव प्रस्तुतियां देते थे।

इसे भी पढ़ें: कमला हैरिस बुफैलो में शोक सभा में शामिल हुईं, शोक संतप्त लोगों को सांत्वना दी

इससे पहले, अभिनेता अजय देवगन, ऋचा चड्ढा, कपिल शर्मा, स्वरा भास्कर, संगीतकार विशाल ददलानी और लोकप्रिय टीवी होस्ट रणविजय सिंह सहित अन्य कलाकारों ने भी मूसेवाला के लिए अपनी संवेदना व्यक्त की। पुलिस उपाधीक्षक (मानसा) गोबिंदर सिंह ने रविवार को पीटीआई- को बताया था, “मूसेवाला को कई गोलियां लगी थीं। वह एक जीप में अपने दो दोस्तों के साथ यात्रा कर रहे थे, तभी जवाहर गांव में उन पर हमला कर दिया गया।” शुभदीप सिंह सिद्धू, जिन्हें सिद्धू मूसेवाला के नाम से जाना जाता था, उन 424 लोगों में शामिल थे, जिनकी सुरक्षा शनिवार को पंजाब पुलिस ने वापस ले ली थी। मूसेवाला ने हाल ही में मानसा से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह आम आदमी पार्टी (आप) के विजय सिंगला से हार गए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कनाडा के गोल्डी बराड़ ने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath बोले राज्यसभा चुनाव से तय हुआ यूपी का नतीजा, 80-20 की लड़ाई फिर शुरू

Kiara Advani और Sidharth Malhotra फिर बनेंगे माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की

Sujit Kalkal 2028 Olympics के लिए ग्राउंड गेम और डिफेंस पर बढ़ा रहे हैं ध्यान

सऊदी में पाकिस्तानी सेना की एंट्री, भड़के हूतियों ने दहला डाला पूरा देश!