कमला हैरिस बुफैलो में शोक सभा में शामिल हुईं, शोक संतप्त लोगों को सांत्वना दी

Kamala Harris
ani
अमेरिका के न्यूयॉर्क में बुफैलो स्थित एक सुपरमार्केट में हाल में हुई गोलीबारी में दस लोग मारे गए थे और शनिवार को एक शव के अंतिम संस्कार के साथ ही मारे गए सभी लोगों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। शनिवार को 86 वर्षीय बुजुर्ग रुथ विटफील्ड का अंतिम संस्कार किया गया।

बुफैलो (अमेरिका)। अमेरिका के न्यूयॉर्क में बुफैलो स्थित एक सुपरमार्केट में हाल में हुई गोलीबारी में दस लोग मारे गए थे और शनिवार को एक शव के अंतिम संस्कार के साथ ही मारे गए सभी लोगों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। शनिवार को 86 वर्षीय बुजुर्ग रुथ विटफील्ड का अंतिम संस्कार किया गया। उप राष्ट्रपति कमला हैरिस यहां के ‘माउंट ओलीव बैप्टिस्ट चर्च’ में अपने पति डॉउग एमॉफ के साथ शोकसभा में शामिल हुईं।

इसे भी पढ़ें: Cannes Film Festival 2022 | कान फिल्म महोत्सव का समापन, कई फिल्मों को मिला पुरस्कार

हैरिस ने शोकसंतप्त लोगों को ढांढस बंधाया और अपने संबोधन में कहा कि यह वक्त है कि सारे अच्छे लोग उस अन्याय के खिलाफ एकजुट हो जाएं जो 14 मई को टाप्स फ्रेंडली मार्केंट, टेक्सास के उवाल्दे में रॉब एलीमेंट्री स्कूल और गोलीबारी की अन्य घटनाओं के जरिए किया गया। उप राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘यह वक्त सभी लोगों के साथ आने, ईश्वर से प्रेम करने वाले लोगों के एकजुट होकर यह कहने का है कि हम इसका समर्थन नहीं करेंगे। बस बहुत हो चुका।’’

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: पार्टनर के साथ बिताना चाहते हैं खुशहाल जीवन तो एक-दूसरे को दें थोड़ा 'Personal Space'

हैरिस का इस सभा को संबोधित करने का कोई कार्यक्रम तय नहीं था, लेकिन बैप्टिस्ट मंत्री एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता अल शार्पटन के आग्रह पर वह लोगों से मुखातिब हुईं। उप राष्ट्रपति और उनके पति एक स्मारक पर भी गए और उन्होंने मारे गए लोगों को पुष्पांजलि अर्पित की और प्रार्थना की। राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन ने भी 17 मई को यहां श्रद्धांजलि अर्पित की थी। बाद में पत्रकारों से बातचीत में हैरिस में कहा, ‘‘प्रशासन शांत नहीं बैठेगा। हमें पता है कि इससे कैसे निपटना है।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


अन्य न्यूज़