केनरा बैंक का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ दो प्रतिशत बढ़कर 4,856 करोड़ रुपये हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 27, 2026

नयी दिल्ली, 27 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ मामूली दो प्रतिशत बढ़कर 4,856 करोड़ रुपये हो गया। बेंगलुरु स्थित इस बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में 4,752 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। केनरा बैंक ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 39,684 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 38,063 करोड़ रुपये थी।

इसी तरह, समीक्षाधीन तिमाही में शुद्ध एनपीए यानी फंसे हुए कर्ज घटकर 0.36 प्रतिशत रह गए, जबकि 2025-26 की समान तिमाही में यह 0.63 प्रतिशत थे।

प्रमुख खबरें

BRICS Summit के बाद शी चिनफिंग का दो दिवसीय New Delhi दौरा संपन्न

BRICS में Xi Jinping ने रखा 5-सूत्रीय सहयोग प्रस्ताव, Global South की मजबूती पर दिया जोर

इंदौर में Rahul Gandhi के कार्यक्रम को जगह नहीं मिली तो सड़क पर होगा: Jitu Patwari

BRICS Gala Dinner में Veg Menu पर छिड़ा सियासी संग्राम, Rahul Gandhi ने Kiren Rijiju को दिया कड़ा जवाब