केनरा बैंक ने 40 करोड़ डालर जुटाने के लिये लंदन शाखा से जारी किया बांड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2019

नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने शुक्रवार को कहा कि उसने 40 करोड़ डॉलर (करीब 2,750 करोड़ रुपये) जुटाने के लिये अपने लंदन शाखा के माध्यम से बांड जारी किया है। केनरा बैंक ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि बैंक ने अपनी लंदन शाखा से 21 मार्च को 5 साल का बांड (मध्यम अवधि नोट्स) जारी किया है। पांच साल के लिये जारी यह बांड 40 करोड़ डालर जुटाने के लिये है। बैंक ने मध्यम अवधि नोट कार्यक्रम के तहत यह बांड जारी किया है। 

ये बांड 28 मार्च, 2024 को परिपक्व होंगे। इस पर ब्याज की दर पांच साल के अमेरिकी ट्रेजरी पर मिलने वाला ब्याज जमा 1.70 प्रतिशत होगी। यानी यह 3.875 प्रतिशत बैठेगी। ब्याज का भुगतान छमाही आधार पर किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: रक्षा खरीद, ग्रामीण भारत होंगी सरकार की भविष्य की प्राथमिकताएं: जेटली

इसके जरिये जुटायी गयी राशि बैंक की विदेशी शाखाओं द्वारा दीर्घकालीन संपत्ति के उपयोग में लगायी जाएगी। बांड सिंगापुर शेयर बाजार में सूचीबद्ध होगा। 

प्रमुख खबरें

CBSE का New Circular जारी: 2026 से Class 9 के Students के लिए 3 भाषाएं होंगी अनिवार्य

VD Satheesan के CM बनने से कांग्रेस में दरार? वेणुगोपाल बोले- High Command के फैसले पर सब एकजुट

CSK की हार के बीच चमके Kartik Sharma, दिग्गज Kris Srikkanth बोले- इस पारी से बहुत प्रभावित हुआ

NEET Paper Leak: PM Modi की चुप्पी पर भड़के Rahul Gandhi, Education Minister को बर्खास्त करने की मांग की