कोरोना से प्रभावित ग्राहकों को लोन उपलब्ध करा रहा है केनरा बैंक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2020

बेंगलुरु। सार्वजनिक क्षेत्र के केनरला बैंक ने कोविड-19 से प्रभावित कर्जदारग्राहकों को कर्ज की मदद देने की घोषणा की है। बैंक ने कहा कि केनरा ऋण समर्थन सुविधा के तहत लोगों की तात्कालिक जरूरतों मसलन सांविधिक बकाया, वेतन-मजदूरी-बिजली का बिल या किराया चुकाने के लिए तेजी से कर्ज उपलब्ध कराया जाएगा। बैंक ने कहा कि उसने कोविड-19 संकट शुरू होने के बाद से कृषि, स्वयं सहायता समूहों और खुदरा श्रेणियों को 4,300 करोड़ रुपये के करीब छह लाख ऋण मंजूर किए हैं। अपनी इस नई सुविधा के बारे में ग्राहकों को जानकारी देने के लिए बैंक एसएमएस, कॉल सेंटर, ई-मेल और व्यक्तिगत कॉल का इस्तेमाल कर रहा है।

बैंक ने कहा कि उसने मार्च, 2020 से आज की तारीख तक कंपनियों और सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रम (एमएसएमई) क्षेत्र को 60,000 करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर किया है। केनरा बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी एल वी प्रभाकर ने कहा, ‘‘हमें भरोसा है कि एक बार लॉकडाउन पूरी तरह हटने के बाद हमें ग्राहक इन सुविधाओं का पूरी तरह लाभ उठा सकेंगे और अपने कारोबार को आगे बढ़ा सकेंगे।

प्रमुख खबरें

Tu Hai Meri Kiran Trailer Release | सोनाक्षी सिन्हा के संग पर्दे पर लौटे ज़हीर इकबाल, डर जैसी दिखेगी जुनूनी प्यार और सस्पेंस की दास्तान

Kerala Transplant Institute: वीणा जॉर्ज का दावा, पिछली LDF सरकार ने ही किया था उद्घाटन

Arijit Singh Concert In India | म्यूजिक करियर के 20 साल पूरे होने पर इंडिया टूर 2027 का ऐलान, 9 शहरों के स्टेडियमों में मचायेगा धूम

Maruti Alto K10 बनी बजट कार खरीदारों की पसंद, 3.70 लाख रुपये शुरुआती कीमत