Canara HSBC Life का आईपीओ 10 अक्टूबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 100-106 रुपये प्रति शेयर

By Renu Tiwari | Oct 07, 2025

केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने अपने आगामी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 100-106 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। बीमा कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा, 2,516 करोड़ रुपये का आईपीओ 10 अक्टूबर को खुलेगा और 14 अक्टूबर को संपन्न होगा। बड़े (एंकर) निवेशक नौ अक्टूबर को बोली लगा पाएंगे। केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, केनरा बैंक द्वारा प्रवर्तित एक संयुक्त उद्यम है।

इसे भी पढ़ें: Rishabh Pant के फैंस के लिए अच्छी खबर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले कर सकती है वापसी

 

इसमें केनरा बैंक की 51 प्रतिशत और एचएसबीसी समूह की एचएसबीसी इंश्योरेंस (एशिया पैसिफिक) होल्डिंग्स की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है। केनरा एचएसबीसी लाइफ का आईपीओ पूर्णत: 23.75 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है जिसमें कोई नया निर्गम शामिल नहीं है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकियों पर किस बात का गुस्सा उतार रहे ट्रंप? विद्रोह कानून लागू करने की दे दी धमकी

बिक्री पेशकश के तहत केनरा बैंक की 13.77 करोड़ शेयर, एचएसबीसी इंश्योरेंस (एशिया-पैसिफिक) होल्डिंग्स लिमिटेड की 47.5 लाख शेयर और निवेशक पंजाब नेशनल बैंक की 9.5 करोड़ शेयर बेचने की योजना है। केनरा एचएसबीसी लाइफ का शेयर 17 अक्टूबर को बाजार में सूचीबद्ध हो सकता है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Gangaur 2026: क्या है इस व्रत का महत्व? सुहागिनें क्यों करती हैं पूजा?

Chandra Grahan 2026: होली पर ग्रहण का साया, जानें Zodiac Signs पर कैसा होगा इसका Impact और उपाय

Video | Middle East Conflict के बीच दुबई मॉल पहुंचे UAE के राष्ट्रपति और क्राउन प्रिंस, लोगों ने कहा- यही है असली नेतृत्व

क्यों अपने ही पुत्र Prahlad का दुश्मन बन बैठा था Hiranyakashipu? पढ़ें भक्ति की पूरी कहानी