ChatGPT GO फ्री पर ऑटोपे से पहले कैंसिल किया तो 1 साल नहीं, 30 दिन ही मिलेगा लाभ, Reddit यूजर ने किया अलर्ट

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 07, 2025

OpenAI ने एक साल के लिए भारतीयों को ChatGPT GO का सब्सक्रिप्शन फ्री में दिया है। फ्री में सब्सक्रिप्शन मिलने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों को इसे कैंसिल करने की सलाह दी जा रही, क्योंकि ऑटो पे कारण एक साल बाद उनके अकाउंट से पैस ना कट जाएं। अगर आप अभी सब्सक्रिप्शन को कैंसिल कर देंगे तो फ्री सुविधा नहीं ले पाएंगे। हालिए में Reddit पर एक यूजर ने बताया है कि अगर एक साल से पहले फ्री मिल रहे चैटजीपीटी गो के सब्सक्रिप्शन को कैंसिल करते हैं, तो आप एक साल की जगह केवल 30 दिन तक ही इसका लाभ उठा पाएंगे। आपको बता दें कि,  ChatGPT GO को अगस्त में लॉन्च किया गया था। 1 महीने के लिए इसके सब्सक्रिप्शन की कीमत 399 रुपये हैं। इसमें यूजर्स को कई सारे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। जैसे कि- रोजाना इमेज बनाना, फाइल अपलोड करने का ऑप्शन और लंबी मेमोरी मिलते हैं। 


इस 1 गलती से खत्म हो जाएगा 1 साल का सब्सक्रिप्शन


Reddit पर एक यूजर ने बताया कि अगर आप फ्री मिल रहे ChatGPT GO की मेंबरशिप को रिडेम्पशन के बाद रद्द करते हैं, तो यह 30 दिन बिलिंग साइकिल के अंत में आपको इसका एक्सेस खो देंगे। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी बताया है कि उसी अकाउंट के साथ ऑफर को दोबारा रिडीम नहीं कर सकेंगे। रेडिट पर  r/IndiaTech यूजर ने आगे सलाह दी है कि अपने 12 महीने यानी एक साल पूरे होने से कुछ दिन पहले ही मेंबरशिप रद्द कर दी है। आप अपने कैलेंडर में एक रिमंइडर एड कर सकते हैं। इस तरीके से आप पूरे एक साल के लिए फ्री मिल रही सुविधा का फायदा ले सकते हैं। यदि आप UPI, वेब, प्ले स्टोर और ऑटो पे के जरिए चैटजीपीटी गो की मेंबरशिप को रद्द करते हैं, तो केवल 30 दिन के लिए इसकी सुविधा का लाभ ले पाएंगे।


फ्री में सब्सक्रिप्शन लेने के लिए करें ये काम


बता दें कि, 4 नवंबर को भारत में यूजर्स ChatGPT Go के लिए साइन अप शुरु हो गए थे। 1 साल का सब्सक्रिप्शन यूजर्स को फ्री मिला है। इसे पाने के लिए आपको ChatGPT में अपने अकाउंट में लॉगइन करना होगा। फिर आप नीचे आ रहे Upgrade ऑप्शन पर टैप करें। इसके बाद ChatGPT GO को सिलेक्ट कर लें। आपको इस तरह से फ्री में सब्सक्रिप्शन मिल जाएगा। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

MP Raisen | पत्नी की हत्या के आरोपी ने जिला अस्पताल के शौचालय में लगाई फांसी, पायजामे के नाड़े को बनाया फंदा

रेडियो से रियल एस्टेट तक: Big FM ने लॉन्च किया Big FM Realty ब्रांड, 4,000 करोड़ रुपये के टर्नओवर का लक्ष्य

CM Rekha Gupta का बड़ा बयान- अब Kashmir नहीं, Tulip देखने Delhi आइए , Flower Festival का उद्घाटन

जल्द जारी हो सकता है IPL 2026 का शेड्यूल, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने दिया बड़ा अपडेट