कैंसर मूनशॉट से लड़ाई को मजबूती मिलेगी, नड्डा बोले- लाखों लोगों के जीवन पर असर पड़ेगा

By अभिनय आकाश | Sep 24, 2024

प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा पैमाने और इसके परिणामों के मामले में महत्वपूर्ण और सार्थक रही है। हर भारतीय को इस बात पर गर्व है कि राष्ट्रपति बाइडेन ने डेलावेयर में अपने आवास पर पीएम मोदी की मेजबानी की। दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्रों के नेताओं के बीच यह निरंतर जुड़ाव वैश्विक शांति और कल्याण के लिए बहुत अच्छा है। भारत के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में मैं क्वाड नेताओं द्वारा कैंसर मूनशॉट पहल शुरू करने से बहुत खुश हूं। इससे कैंसर के खिलाफ लड़ाई को मजबूती मिलेगी और दुनिया भर में लाखों लोगों के जीवन पर असर पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: Jammu Kashmir Elections 2024 । पाकिस्तान के किस प्रमाणपत्र का जिक्र कर JP Nadda ने कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस को घेरा?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यू यॉर्क में यूएन के 'समिट ऑफ फ्यूचर' में कहा कि हमारी सामूहिक ताकत में ही सफलता छिपी है ना कि युद्ध के मैदान में। वैश्विक शांति और विकास के लिए ग्लोबल संस्थानों में रिफॉर्म्स जरूरी हैं। रिफॉर्म ही रेलिवेंस की चाभी है। उन्होंने कहा कि अफ्रीकन यूनियन को नई दिल्ली में हुई जी-20 समिट में स्थाई सदस्यता इसी दिशा में एक अहम कदम था।  

प्रमुख खबरें

TVK के INDIA गठबंधन में जुड़ने से तमिलनाडु में विपक्षी मोर्चा मजबूत होगा: मणिकम टैगोर

असम में Akhil Gogoi का विधानसभा परिसर में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह जारी

मल्लिकार्जुन खरगे का बयान संवैधानिक संस्थाओं पर हमला: Shivraj Singh Chouhan

K Sudhakaran ने Kerala CM के खिलाफ बयान देने से किया इनकार, फर्जी पोस्ट की जांच मांगी