कैंडिडेट्स शतरंज : गुकेश ड्रॉ के बाद संयुक्त दूसरे स्थान पर , प्रज्ञानानंदा और गुजराती हारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2024

ग्रैंडमास्टर डी गुकेश कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट के 11वें दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त फेबियानो कारूआना से ड्रॅा के बाद संयुक्त दूसरे स्थान पर खिसक गए जबकि भारत के ही आर प्रज्ञानानंदा और विदित गुजराती को पराजय का सामना करना पड़ा। प्रज्ञानानंदा को अमेरिका के हिकारू नकामूरा और गुजराती को रूस के इयान नेपोम्नियाश्चि ने हराया।

अन्य मुकाबलों में फ्रांस के फिरोजा अलीरजा ने अजरबैजान के निजात अबासोव को हराया। टूर्नामेंट में अब तीन दौर ही बचे हैं और नेपोम्नियाश्चि लगातार तीसरी बार खिताब के प्रबल दावेदार लग रहे हैं। रूस पर प्रतिबंध लगा होने से वह फिडे के ध्वज तले खेल रहे हैं। उन्होंने 11 में से सात अंक लेकर एकल बढत बना ली। कारूआना, नकामूरा और गुकेश उनसे आधा अंक पीछे हैं। प्रज्ञानानंदा के 5 . 5 और गुजराती के पांच अंक हैं।

महिला वर्ग में चीन की झोंग्यी तान को एकल बढत मिल गई है जबकि उनकी हमवतन टी लेइ दूसरे स्थान पर है। भारत की आर वैशाली ने शीर्ष वरीयता प्राप्त रूस की अलेक्जेंड्रा गोरियाश्किना को हराया जबकि कोनेरू हम्पी ने बुल्गारिया की नूरगुल सलीमोवा को मात दी।

प्रमुख खबरें

मैं निश्चित रूप से आऊंगी, संदेशखाली में महिलाओं की स्थिति पर ममता ने जताया दुख, बीजेपी पर लगाया साजिश करने का आरोप

हैती का मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लगभग तीन महीने के बाद फिर से खोला गया

सीता का अपहरण करने वाला भी भगवा कपड़े में आया था, योगी को लेकर नाना पटोले ने कसा तंज, बीजेपी बोली- पूरे गठबंधन का चरित्र हिंदू विरोधी

Pune Porsche Accident: पोर्शे दुर्घटना के बाद पुणे में किशोर को पुलिस स्टेशन में पिज़्ज़ा परोसा गया, विपक्ष लगाया आरोप