By अभिनय आकाश | May 21, 2024
भाजपा नेता शाइना एनसी ने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के बयान पर कहा कि नाना पटोले को पता नहीं है कि भगवा और केसरिया का महत्व क्या है? शायद नाना पटोले को यह भी नहीं पता है कि छत्रपति शिवाजी महाराज, रामकृष्ण ने भगवा का इस्तेमाल क्यों किया। कांग्रेस पार्टी सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति करती है और जब उनके पास अपनी हार को लेकर कोई जवाब नहीं है तब वे ऐसा करते हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पीएम मोदी के तीसरा कार्यकाल के 6 महीने के भीतर पीओके भारत में आ जाएगा पर महाराष्ट्र कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कल कहा था कि चीन ने जिस तरह से देश की सीमाओं को अतिक्रमण करके रखा है। उस पर योगी आदित्यनाथ क्यों नहीं बोलते? सीता जी का अपहरण करने रावण भी भगवा वस्त्र पहन कर आया था...भगवा रंग के कपड़े पहनकर गलत नीतियों का समर्थन करना ग़लत है।