कान 2025 : ऐश्वर्या राय बच्चन ने बनारसी साड़ी में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2025

कान फिल्म महोत्सव में शिरकत करने पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने बुधवार को पारंपरिक परिधान में जलवा बिखेरा और वह सफेद रंग की खूबसूरत बनारसी साड़ी पहनकर रेड कार्पेट पर नजर आईं।

पिछले 20 वर्षों से कान में नियमित रूप से शामिल हो रहीं अभिनेत्री ने फिल्म निर्माता ओलिवर हर्मनस की ऐतिहासिक फिल्म ‘‘द हिस्ट्री ऑफ साउंड’’ के प्रीमियर से पहले फिल्म समारोह में उपस्थिति दर्ज कराई।

ऐश्वर्या ने रूबी नेकलेस पहना हुआ था। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में 51 वर्षीय अभिनेत्री को गर्मजोशी से मुस्कुराते हुए और रेड कार्पेट पर प्रशंसकों का अभिवादन करते हुए देखा जा सकता है।

प्रमुख खबरें

10 नवंबर को होगी गोवर्धन पूजा, भगवान कृष्ण को विभिन्न् प्रकार के व्यंजनों का लगाया जात है भोग

Delhi High Court ने GRAP पाबंदियों में खतरनाक इमारतों पर समिति बनाने का MCD को दिया निर्देश

विपक्ष को नक्सली बताने पर भड़के Rahul Gandhi, PM Modi को दी आमने सामने बहस की चुनौती

Waterproof Kajal और Eyeliner लगाते समय न करें ये गलतियां, वरना आंखों को हो सकता है नुकसान