DC से मिली हार के बाद स्टीव स्मिथ ने किया स्वीकार, दबाव में रणनीति के मुताबिक नहीं खेल पा रहे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2020

शारजाह। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में मिली लगातार चौथी हार के बाद स्वीकार किया कि वे दबाव में रणनीति के मुताबिक नहीं खेल पा रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स को शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स से 46 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा, जिसके बाद स्मिथ ने कहा, ‘‘हम पूरे 40 ओवरों में अच्छा नहीं खेल रहे हैं। हम टुकड़ों में कुछ चीजें अच्छी कर रहे हैं लेकिन दुर्भाग्य से हम दबाव में योजना के अनुसार नहीं खेल पा रहे हैं। मुझे लगता है कि हमने अंत में कुछ रन दे दिये। ’’ 

प्रमुख खबरें

Gurugram में कार की सनरूफ से निकलकर हुड़दंग करने वाले तीन युवक अरेस्ट, Creta जब्त

Ahmedabad Airport पर 13 करोड़ का Hydroponic Ganja जब्त, बैंकॉक से आए दो तस्कर पकड़े गए

UPSSSC PET 2026 संपन्न, 68.79 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

MP Foundation Day पर बोले CM Mohan Yadav, कई क्षेत्रों में देश में आगे है राज्य