CM योगी का दावा, कहा- मेरे कार्यकाल में की गई एक भी नियुक्ति पर उंगली नहीं उठाई जा सकती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दावा किया कि उनके अब तक के कार्यकाल में साढ़े चार लाख से ज्यादा नौकरियां दी गई हैं और इनमें से किसी भी नियुक्ति पर कोई उंगली नहीं उठा सकता। मुख्यमंत्री ने यहां आवास एवं शहरी नियोजन विभाग में नवनियुक्त 33 सहायक अभियंताओं को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद अपने संबोधन में कहा, ‘‘पिछले साढ़े चार साल में राज्य सरकार ने शासकीय नियुक्तियों को पारदर्शी तरीके से संपन्न किया है। लगभग साढ़े चार लाख नौजवान अब तक प्रदेश में अलग-अलग विभागों में सरकारी नौकरी प्राप्त कर चुके हैं और एक भी नियुक्ति पर कोई उंगली नहीं उठा सकता क्योंकि सभी पदों पर नियुक्ति पारदर्शी तरीके से की गई है।’’

इसे भी पढ़ें: Dating Site पर लड़की के एक्टिव होने पर उठे चरित्र पर सवाल, बलात्कार आरोपी ने दिया था शादी का झांसा

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अभियंताओं से कहा कि उनकी भूमिका अपने विभाग की छवि को बेहतर बनाने की होनी चाहिए। योगी ने कहा कि राज्य के विकास प्राधिकरणों ने बहुत अच्छा काम करके दिखाया है। यह काम आज से पांच-10 साल पहले भी हो सकता था लेकिन कार्य करने की या तो इच्छाशक्ति नहीं थी या तकनीक जानकारी नहीं थी या फिर लोगों के दिलों दिमाग में भ्रष्टाचार इस कदर हावी हो चुका था कि वह आमजन को तबाह करके अपने घर को भरने में ज्यादा रुचि रुचि ले रहे थे। मुख्यमंत्री ने वर्षा जल पुनरसंचयन की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि आवास विकास विभाग इसे मिशन मोड पर आगे बढ़ा सकता है। योगी ने यह भी बताया कि कानपुर मेट्रो इस महीने के अंत तक तैयार हो जाएगी और अगले महीने इसके लोकार्पण की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान