एयर इंडिया की बोली के बारे में बात नहीं कर सकता: स्पाइसजेट सीएमडी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2021

बोस्टन (अमेरिका)। स्पाइसजेट के सीईओ और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अजय सिंह ने कहा है कि एक स्वस्थ एयर इंडिया पूरे देश के लिए अच्छी है और सरकार द्वारा इसके निजीकरण के बाद इसका ब्रांड धीरे-धीरे अपना पुराना गौरव वापस पा लेगा। पीटीआई-द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने अपनी व्यक्तिगत क्षमता में एयर इंडिया के लिए बोली लगायी है, सिंह ने कहा, चूंकि आप जानते हैं कि हमारा सरकार के साथ गोपनीयता संबंधी समझौता है। इसलिए, मैं एयर इंडिया की बोली के बारे में बात नहीं कर सकता।

इसे भी पढ़ें: लखीमपुर हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, यूपी सरकार से स्टेटस रिपोर्ट पेश करने को कहा

जब सिंह से पूछा गया कि उनके हिसाब से एक निजी कंपनी द्वारा एयर इंडिया के अधिग्रहण के बाद भारतीय विमानन बाजार की स्थिति क्या होगी, उन्होंने जवाब दिया, यह कल्पना पर आधारित है लेकिन निश्चित रूप से एक स्वस्थ एयर इंडिया पूरे देश के लिए अच्छी है और हम मानते हैं कि एयर इंडिया अधिग्रहण या निजीकरण के साथ एक स्वस्थ एयरलाइन होगी और धीरे-धीरे एयर इंडिया का गौरवशाली ब्रांड वापस लौट आएगा। उन्होंने गत सोमवार को कहा, भारत के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हमारे पास एक अग्रणी विमानन सेवा है जिसे दुनिया भर में जाना जाता है। वह वैश्विक एयरलाइंस निकाय, इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) की 77वीं वार्षिक आम बैठक से इतर बोल रहे थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर