मुंबई इंडियंस के लिए खेलने को बेकरार सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2021

नयी दिल्ली। तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में अपने पदार्पण के लिये बेकरार हैं और उन्होंने खिलाड़ियों की नीलामी में पांच बार की चैम्पियन द्वारा चुने जाने के बाद उन पर भरोसा दिखाने के लिये कोचों का शुक्रिया अदा किया। पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर के 21 साल के बेटे अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने गुरूवार को उनके 20 लाख रूपये के आधार मूल्य में खरीदा। उनके पिता फ्रेंचाइजी के लिये खेले ही नहीं बल्कि वह उस टीम के मेंटर भी हैं जो आईपीएल की सबसे सफल टीम है।

इसे भी पढ़ें: पहली बार IPL में खेलेंगे सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर, MI ने 20 लाख में खरीदा

अर्जुन ने मुंबई इंडियंस के ट्विटर हैंडल पर वीडियो संदेश पोस्ट करते हुए कहा, ‘‘बचपन से ही मैं मुंबई इंडियंस का धुर प्रशंसक हूं। मैं कोचों और सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त करना चाहूंगा जिन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं मुंबई इंडियंस पलटन से जुड़ने के लिये रोमांचित हूं और नीली व सुनहरी जर्सी पहनने का इंतजार नहीं कर सकता। ’’ अर्जुन पिछले दो-तीन सत्र से फ्रेंचाइजी के नेट गेंदबाज भी रहे हैं। हाल में उन्होंने मुंबई की सीनियर टीम के लिये पदार्पण किया जिसके लिये वह राष्ट्रीय टी20 चैम्पियनशिप सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में हरियाणा के खिलाफ खेले थे।

प्रमुख खबरें

Explained | क्या भारत बनेगा नया युद्ध क्षेत्र? Sri Lanka के पास अमेरिकी सबमरीन का साइलेंट अटैक! कोच्चि पहुंचा ईरानी जंगी जहाज़

BJP-RSS Coordination Meeting | कानपुर में Yogi Adityanath और RSS की महापंचायत, संगठन और सरकार के बीच तालमेल का नया ब्लूप्रिंट तैयार

Nepal General Election 2026 | नेपाल में बालेन क्रांति! पुराने दिग्गजों का सूपड़ा साफ, Gen Z की पसंद RSP ऐतिहासिक जीत की ओर

परिवारवाद के घोर विरोधी Nitish Kumar का बड़ा फैसला! बेटे Nishant Kumar के हाथ में सौंपी JDU की कमान, बनेंगे बिहार के अगले उपमुख्यमंत्री